Stock Market Crash: पश्चिम एशिया में Tension और Crude Oil की कीमतों में उछाल से सेंसेक्स 553 अंक लुढ़का

 घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। पश्चिम एशिया में नए सिरे से तनाव बढ़ने और कच्चे तेल की कीमतों तेजी के कारण निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई है। विदेशी संस्थागत निवेशकों की ताजा बिकवाली और वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख से भी बाजार पर दबाव बना। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 552.99 अंक टूटकर 77,063.41 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 160.45 अंक फिसलकर 24,050.55 अंक पर रहा। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इंटरग्लोब एविएशन, एचसीएल टेक, बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट और लार्सन एंड टुब्रो के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे। वहीं, भारती एयरटेल, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, अदाणी पोर्ट्स और टाटा स्टील के शेयर बढ़त में रहे। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी 3.71 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। जापान का निक्की 225, चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग भी अभी तक नुकसान में रहें। अमेरिकी शेयर बाजार सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 1.63 प्रतिशत की बढ़त के साथ 84.60 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को शुद्ध बिकवाल रहे थे और उन्होंने 3,062.27 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। बीएसई सेंसेक्स सोमवार को 47.01 अंक और एनएसई निफ्टी 4.10 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ था।

PNSPNS
Jul 15, 2026 - 13:14
 0
Stock Market Crash: पश्चिम एशिया में Tension और Crude Oil की कीमतों में उछाल से सेंसेक्स 553 अंक लुढ़का

 घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। पश्चिम एशिया में नए सिरे से तनाव बढ़ने और कच्चे तेल की कीमतों तेजी के कारण निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई है। विदेशी संस्थागत निवेशकों की ताजा बिकवाली और वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख से भी बाजार पर दबाव बना। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 552.99 अंक टूटकर 77,063.41 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 160.45 अंक फिसलकर 24,050.55 अंक पर रहा।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इंटरग्लोब एविएशन, एचसीएल टेक, बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट और लार्सन एंड टुब्रो के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे। वहीं, भारती एयरटेल, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, अदाणी पोर्ट्स और टाटा स्टील के शेयर बढ़त में रहे। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी 3.71 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। जापान का निक्की 225, चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग भी अभी तक नुकसान में रहें। अमेरिकी शेयर बाजार सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 1.63 प्रतिशत की बढ़त के साथ 84.60 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को शुद्ध बिकवाल रहे थे और उन्होंने 3,062.27 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। बीएसई सेंसेक्स सोमवार को 47.01 अंक और एनएसई निफ्टी 4.10 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow