रांची के चुटिया में एक व्यक्ति को बेटी से दुष्कर्म करने के आरोप में किया गया गिरफ्तार

रांची में एक व्यक्ति को अपनी 10 साल की बेटी के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उसने बताया कि यह घटना शहर के चुटिया थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस ने बताया कि बच्ची की दादी ने मंगलवार को शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद इस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। उसने बताया कि लगभग 40 वर्षीय यह व्यक्ति महीनों से अपनी बेटी के साथ बलात्कार कर रहा था। पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार को एक अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। चुटिया थाने के प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कि उस व्यक्ति पर बाल यौन अपराध संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि इस बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।

PNSPNS
Sep 5, 2025 - 04:30
 0
रांची के चुटिया में एक व्यक्ति को बेटी से दुष्कर्म करने के आरोप में किया गया गिरफ्तार

रांची में एक व्यक्ति को अपनी 10 साल की बेटी के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उसने बताया कि यह घटना शहर के चुटिया थाना क्षेत्र में हुई।

पुलिस ने बताया कि बच्ची की दादी ने मंगलवार को शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद इस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। उसने बताया कि लगभग 40 वर्षीय यह व्यक्ति महीनों से अपनी बेटी के साथ बलात्कार कर रहा था।

पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार को एक अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। चुटिया थाने के प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कि उस व्यक्ति पर बाल यौन अपराध संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि इस बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow