डीआरसी: तेज़ी से फैल रहे इबोला वायरस पर, WHO द्वारा नियंत्रण पाने के प्रयास
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के महानिदेशक ने बताया है कि काँगो लोकतांत्रिक गणराज्य (डीआरसी) में अब तक इबोला वायरस के बुंडिबुग्यो प्रकार के 101 संक्रमण मामलों व 10 मौतों की पुष्टि हो चुकी है, मगर इस बीमारी का प्रकोप कहीं अधिक बड़े स्तर पर होने की आशंका है. यूएन स्वास्थ्य संगठन की टीम, इस स्वास्थ्य चुनौती से निपटने के लिए स्थानीय एजेंसियों के साथ भागेदारी में अनेक मोर्चों पर बचाव व नियंत्रण अभियान में जुटी हैं.
What's Your Reaction?