कहीं आपके नाम से भी नहीं चल रही कोई फर्जी सिम? समय-समय पर ऐसे करें चेक

आज के समय में मोबाइल नंबर सिर्फ कॉल या मैसेज के लिए नहीं रह गए हैं, बल्कि ये हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन गए हैं। बैंकिंग से लेकर सोशल मीडिया और कई सरकारी सेवाएं इसी नंबर से जुड़ी होती हैं। लेकिन अगर कोई आपके नाम से बिना आपकी जानकारी के सिम कार्ड निकाल ले तो क्या होगा? वहीं अगर सिम का इस्तेमाल किसी गलत काम में हो तो इससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है। दरअसल, दूरसंचार विभाग ने काफी समय पहले ही संचार साथी नाम का एक खास पोर्टल और मोबाइल ऐप लॉन्च किया था। इसके जरिए आप आसानी से चेक कर सकते हैं कि आपके नाम पर कितने सिम कार्ड जारी हुए हैं। किसी अनजान कनेक्शन को ब्लॉक कर सकते हैं और संदिग्ध एक्टिविटी  की रिपोर्ट भी कर सकते हैं। अच्छी बात ये है कि इसके लिए आपको किसी टेक्निकल स्किल की जरूरत नहीं है, बस कुछ क्लिक में काम हो जाएगा। संचार साथी, दूरसंचार विभाग का ऑफिशियल टूल है जो आपको आपके नाम से जारी सभी मोबाइल नंबर रियल-टाइम में दिखाता है। अगर कोई फर्जी डॉक्यूमेंट या आपका खोया हुआ आईडी प्रूफ इस्तेमाल करके नया सिम निकालता है तो आप तुरंत पकड़ सकते हैं और उसे बंद करने का रिक्वेस्ट डाल सकते हैं। फ्रॉड करने वाले लोग अक्सर नकली पहचान या चोरी हुए डॉक्यूमेंट से सिम कार्ड निकालते हैं। ऐसे अनऑथराइज्ड सिम का इस्तेमाल अपराध, बैंकिंग धोखाधड़ी या परेशान करने वाली कॉल्स में हो सकता है। और इसका रिकॉर्ड आपके नाम पर जाएगा। समय-समय पर अपने नाम से जुड़े सभी सिम चेक करने से आप ऐसे खतरे को पहले ही रोक सकते हैं।  ऐसे करें ऐप का इस्तेमालSanchar Saathi पोर्टल का इस्तेमाल करना आसान है। अगर आप मोबाइल से इस्तेमाल करना चाहते है तो Sanchar Saathi ऐप एंड्रॉइड और iOS दोनों पर मौजूद हैं। इंस्टॉल करने के बाद Sanchar Saathi ऐप के इस्तेमाल का स्टेप्स पोर्टल जैसे ही हैं।  सबसे पहले आप पोर्ट पर जाए और अपना मोबाइल नंबर डालकर ओटीपी से वेरिफिकेशन करें। इसके बाद आपके नाम पर जितने भी सिम कनेक्शन हैं, उनकी पूरी लिस्ट स्क्रीन पर आ जाएगी। अगर कोई नंबर आपका नहीं है तो सीधे वहीं से उसके डीएक्टिवेशन का रिक्वेस्ट डाल दें।अगर आपको कोई ऐसा नंबर दिखे जो आपने कभी नहीं लिया है तो तुरंत डीएक्टिवेशन रिक्वेस्ट डालें अपने टेलिकॉम प्रोवाइडर को इसकी शिकायत करें। किसी भी तरह की गड़बड़ी का अंदेशा होने पर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाएं। 

PNSPNS
Aug 13, 2025 - 04:30
 0
कहीं आपके नाम से भी नहीं चल रही कोई फर्जी सिम? समय-समय पर ऐसे करें चेक
आज के समय में मोबाइल नंबर सिर्फ कॉल या मैसेज के लिए नहीं रह गए हैं, बल्कि ये हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन गए हैं। बैंकिंग से लेकर सोशल मीडिया और कई सरकारी सेवाएं इसी नंबर से जुड़ी होती हैं। लेकिन अगर कोई आपके नाम से बिना आपकी जानकारी के सिम कार्ड निकाल ले तो क्या होगा? वहीं अगर सिम का इस्तेमाल किसी गलत काम में हो तो इससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है। 

दरअसल, दूरसंचार विभाग ने काफी समय पहले ही संचार साथी नाम का एक खास पोर्टल और मोबाइल ऐप लॉन्च किया था। इसके जरिए आप आसानी से चेक कर सकते हैं कि आपके नाम पर कितने सिम कार्ड जारी हुए हैं। किसी अनजान कनेक्शन को ब्लॉक कर सकते हैं और संदिग्ध एक्टिविटी  की रिपोर्ट भी कर सकते हैं। अच्छी बात ये है कि इसके लिए आपको किसी टेक्निकल स्किल की जरूरत नहीं है, बस कुछ क्लिक में काम हो जाएगा। 

संचार साथी, दूरसंचार विभाग का ऑफिशियल टूल है जो आपको आपके नाम से जारी सभी मोबाइल नंबर रियल-टाइम में दिखाता है। अगर कोई फर्जी डॉक्यूमेंट या आपका खोया हुआ आईडी प्रूफ इस्तेमाल करके नया सिम निकालता है तो आप तुरंत पकड़ सकते हैं और उसे बंद करने का रिक्वेस्ट डाल सकते हैं। 

फ्रॉड करने वाले लोग अक्सर नकली पहचान या चोरी हुए डॉक्यूमेंट से सिम कार्ड निकालते हैं। ऐसे अनऑथराइज्ड सिम का इस्तेमाल अपराध, बैंकिंग धोखाधड़ी या परेशान करने वाली कॉल्स में हो सकता है। और इसका रिकॉर्ड आपके नाम पर जाएगा। समय-समय पर अपने नाम से जुड़े सभी सिम चेक करने से आप ऐसे खतरे को पहले ही रोक सकते हैं। 

 ऐसे करें ऐप का इस्तेमाल
Sanchar Saathi पोर्टल का इस्तेमाल करना आसान है। अगर आप मोबाइल से इस्तेमाल करना चाहते है तो Sanchar Saathi ऐप एंड्रॉइड और iOS दोनों पर मौजूद हैं। इंस्टॉल करने के बाद Sanchar Saathi ऐप के इस्तेमाल का स्टेप्स पोर्टल जैसे ही हैं। 
 
  • सबसे पहले आप पोर्ट पर जाए और अपना मोबाइल नंबर डालकर ओटीपी से वेरिफिकेशन करें। 
  • इसके बाद आपके नाम पर जितने भी सिम कनेक्शन हैं, उनकी पूरी लिस्ट स्क्रीन पर आ जाएगी। 
  • अगर कोई नंबर आपका नहीं है तो सीधे वहीं से उसके डीएक्टिवेशन का रिक्वेस्ट डाल दें।
अगर आपको कोई ऐसा नंबर दिखे जो आपने कभी नहीं लिया है तो तुरंत डीएक्टिवेशन रिक्वेस्ट डालें अपने टेलिकॉम प्रोवाइडर को इसकी शिकायत करें। किसी भी तरह की गड़बड़ी का अंदेशा होने पर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाएं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow