सेना के निशानेबाज Ganga Singh ने Surendra Singh Championship में दिखाया दम, Gold पर किया कब्जा

सेना के निशानेबाज गंगा सिंह ने मंगलवार को 24वीं कुमार सुरेंद्र सिंह मेमोरियल निशानेबाजी चैंपियनशिप में पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में स्वर्ण पदक जीता जबकि हरियाणा के कमलजीत चौधरी और सुरभि राव ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा का खिताब अपने नाम किया। गंगा सिंह ने फाइनल में 357.8 का स्कोर किया और पोडियम पर शीर्ष पर रहे। उन्होंने रेलवे के अर्जुन बबूता को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने 356.9 के स्कोर के साथ रजत पदक जीता। स्वप्निल कुसाले ने 343.7 के स्कोर के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। हरियाणा के कमलजीत और सुरभि ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में क्वालीफिकेशन में 576 का स्कोर करके शीर्ष स्थान हासिल किया और फिर फाइनल में 476.6 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक पक्का किया।

PNSPNS
May 7, 2026 - 09:55
 0
सेना के निशानेबाज Ganga Singh ने Surendra Singh Championship में दिखाया दम, Gold पर किया कब्जा

सेना के निशानेबाज गंगा सिंह ने मंगलवार को 24वीं कुमार सुरेंद्र सिंह मेमोरियल निशानेबाजी चैंपियनशिप में पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में स्वर्ण पदक जीता जबकि हरियाणा के कमलजीत चौधरी और सुरभि राव ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा का खिताब अपने नाम किया। गंगा सिंह ने फाइनल में 357.8 का स्कोर किया और पोडियम पर शीर्ष पर रहे।

उन्होंने रेलवे के अर्जुन बबूता को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने 356.9 के स्कोर के साथ रजत पदक जीता। स्वप्निल कुसाले ने 343.7 के स्कोर के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। हरियाणा के कमलजीत और सुरभि ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में क्वालीफिकेशन में 576 का स्कोर करके शीर्ष स्थान हासिल किया और फिर फाइनल में 476.6 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक पक्का किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow