केनया: इबोला मामले की पुष्टि के बाद, संक्रमित के सम्पर्क में आए व्यक्तियों की निगरानी
केनया में इबोला वायरस के पहले संक्रमण मामले की पुष्टि होने और संक्रमित मरीज़ की मौत होने के बाद स्वास्थ्य एजेंसियाँ ऐलर्ट पर हैं और मृतक के सम्पर्क में आए व्यक्तियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने वायरस फैलाव की चिन्ता के बीच अगले कुछ दिनों को अहम बताया है.
What's Your Reaction?