लेबनान में यूएन शान्ति बल - UNIFIL पर हमलों से चिन्ता, शान्ति की अपील
लेबनान में तैनात यूएन अन्तरिम बल (UNIFIL) ने बुधवार को चेतावनी दी कि बढ़ती ड्रोन गतिविधियाँ व आसपास हो रहे विस्फोट, UNIFIL के शान्तिरक्षकों को ख़तरे में डाल रहे हैं. इनमें हिज़बुल्लाह के सन्दिग्ध ड्रोन और इसराइली सेना की गतिविधियों को शामिल बताया गया है. इससे दक्षिणी लेबनान में पहले से नाज़ुक स्थिरता और कमज़ोर हो रही है.
What's Your Reaction?