ग़ाज़ा में क्रूर नाकाबन्दी के कारण, विशाल दायरे वाली भुखमरी की आशंका
संयुक्त राष्ट्र के मानवीय मामलों के समन्वय कार्यालय (OCHA) ने कहा कि ग़ाज़ा में सहायता सामग्री के प्रवेश पर इसराइल द्वारा लगाई गई विनाशकारी नाकाबन्दी के दो महीने के बाद, भोजन सामग्रियाँ ख़त्म हो गई हैं और लोगों को इसराइल द्वारा लगातार की जा रही बमबारी के बीच, पानी हासिल करने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है. इस नाकाबन्दी से बड़े पैमाने पर भुखमरी के हालात बनने की आशंका व्यक्त की गई है.
What's Your Reaction?