मुंबई को मिली 'पावर' की नई लाइफलाइन! अदाणी एनर्जी ने शुरू की 1,000 मेगावाट की ऐतिहासिक HVDC लाइन

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की बिजली सुरक्षा को लेकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (AESL) की इकाई अदाणी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (AEMIL) ने कुदुस और आरे के बीच 1,000 मेगावाट की पारेषण (Transmission) लाइन का संचालन सफलतापूर्वक शुरू कर दिया है। यह परियोजना न केवल मुंबई के लिए बल्कि वैश्विक स्तर पर बिजली तकनीक के क्षेत्र में एक मील का पत्थर मानी जा रही है।इसे भी पढ़ें: Rupee में शानदार रिकवरी: डॉलर के मुकाबले 20 पैसे की मजबूती, शेयर बाजार और शांति वार्ता की उम्मीदों ने भरा जोश  एईएसएल ने बयान में कहा कि ‘हाई-वोल्टेज डायरेक्ट करंट’ (एचवीडीसी) पारेषण लाइन में 30 किलोमीटर हवा में लटकती तार (ओवरहेड लाइन) और 50 किलोमीटर भूमिगत तारे शामिल हैं। इसमें दुनिया का पहला कॉम्पैक्ट एचवीडीसी (हाई-वोल्टेज डायरेक्ट करंट) सबस्टेशन भी शामिल है। बयान के अनुसार, यह लाइन मुंबई और मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) को शहर के बाहर से अधिक बिजली लेने में सक्षम बनाती है जिसमें अन्य क्षेत्रों में उत्पन्न नवीकरणीय ऊर्जा भी शामिल है।इसे भी पढ़ें: Strait of Hormuz में अमेरिकी चक्रव्यूह! नाकेबंदी तोड़ने की चीनी कोशिश नाकाम, पीछे हटने को मजबूर हुआ 'रिच स्टारी' अतिरिक्त 1,000 मेगावाट क्षमता से शहर के भीतर बिजली उत्पादन पर निर्भरता कम होगी, ग्रिड की मजबूती बढ़ेगी और बड़े पैमाने पर बिजली बाधित होने का जोखिम घटेगा। इस परियोजना में वोल्टेज सोर्स कन्वर्टर (वीएससी) आधारित एचवीडीसी प्रौद्योगिकी का उपयोग किया गया है। एईएस के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) कंदर्प पटेल ने कहा, ‘‘ यह अब तक शुरू की गई सबसे बढ़ी एचवीडीसी परियोजनाओं में से एक है, जो उन्नत वीएससी-आधारित एचवीडीसी प्रौद्योगिकी से संचालित है। यह परियोजना ग्रिड स्थिरता को बढ़ाती है मौजूदा नेटवर्क पर दबाव कम करती है और शहर की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करती है।’’ हिताची एनर्जी इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ एन. वेणु ने अलग एक बयान में कहा, ‘‘ मुंबई एचवीडीसी सिटी परियोजना का संचालन शुरू होना हमारे लिए अत्यंत गर्व का क्षण है।

PNSPNS
Apr 16, 2026 - 09:35
 0
मुंबई को मिली 'पावर' की नई लाइफलाइन! अदाणी एनर्जी ने शुरू की 1,000 मेगावाट की ऐतिहासिक HVDC लाइन

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की बिजली सुरक्षा को लेकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (AESL) की इकाई अदाणी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (AEMIL) ने कुदुस और आरे के बीच 1,000 मेगावाट की पारेषण (Transmission) लाइन का संचालन सफलतापूर्वक शुरू कर दिया है। यह परियोजना न केवल मुंबई के लिए बल्कि वैश्विक स्तर पर बिजली तकनीक के क्षेत्र में एक मील का पत्थर मानी जा रही है।

इसे भी पढ़ें: Rupee में शानदार रिकवरी: डॉलर के मुकाबले 20 पैसे की मजबूती, शेयर बाजार और शांति वार्ता की उम्मीदों ने भरा जोश

 

एईएसएल ने बयान में कहा कि ‘हाई-वोल्टेज डायरेक्ट करंट’ (एचवीडीसी) पारेषण लाइन में 30 किलोमीटर हवा में लटकती तार (ओवरहेड लाइन) और 50 किलोमीटर भूमिगत तारे शामिल हैं। इसमें दुनिया का पहला कॉम्पैक्ट एचवीडीसी (हाई-वोल्टेज डायरेक्ट करंट) सबस्टेशन भी शामिल है। बयान के अनुसार, यह लाइन मुंबई और मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) को शहर के बाहर से अधिक बिजली लेने में सक्षम बनाती है जिसमें अन्य क्षेत्रों में उत्पन्न नवीकरणीय ऊर्जा भी शामिल है।

इसे भी पढ़ें: Strait of Hormuz में अमेरिकी चक्रव्यूह! नाकेबंदी तोड़ने की चीनी कोशिश नाकाम, पीछे हटने को मजबूर हुआ 'रिच स्टारी'

अतिरिक्त 1,000 मेगावाट क्षमता से शहर के भीतर बिजली उत्पादन पर निर्भरता कम होगी, ग्रिड की मजबूती बढ़ेगी और बड़े पैमाने पर बिजली बाधित होने का जोखिम घटेगा। इस परियोजना में वोल्टेज सोर्स कन्वर्टर (वीएससी) आधारित एचवीडीसी प्रौद्योगिकी का उपयोग किया गया है।

एईएस के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) कंदर्प पटेल ने कहा, ‘‘ यह अब तक शुरू की गई सबसे बढ़ी एचवीडीसी परियोजनाओं में से एक है, जो उन्नत वीएससी-आधारित एचवीडीसी प्रौद्योगिकी से संचालित है। यह परियोजना ग्रिड स्थिरता को बढ़ाती है मौजूदा नेटवर्क पर दबाव कम करती है और शहर की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करती है।’’ हिताची एनर्जी इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ एन. वेणु ने अलग एक बयान में कहा, ‘‘ मुंबई एचवीडीसी सिटी परियोजना का संचालन शुरू होना हमारे लिए अत्यंत गर्व का क्षण है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow