बिहार पुलिस में SI- दारोगा बनने का सपना होगा पूरा! 1799 पदों पर भर्ती, तुरंत करें आवेदन

सरकारी नौकरी पाने के लिए उम्मीदवार दिन-रात मेहनत करते हैं। अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपको बता दें कि, बिहार में SI/दरोगा भर्ती 2025 का ऑफिशियल घोषणा हो चुकी हैं। बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग ने आधिसूचना जारी कर दी है। इस अधिसूचना के मुताबिक, कुल 1799 पदों पर आवेदन जारी होंगे। जो लोग इस भर्ती के लिए इच्छुक हैं, वो लोग 26 अक्टूबर, 2025  तक फॉर्म भर सकते हैं। इसके अलावा, आप पुलिस में नौकरी करना चाहते हैं, तो बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। तो चलिए आपको इस लेख में बताते हैं बिहार पुलिस एसआई/दरोगा भर्ती 2025 आवेदन की योग्यता, आवेदन शुल्क, आयु सीमा और क्या प्रोसेस है।एजुकेशनल क्वालिफिकेशनइस भर्ती के लिए उप-निरीक्षक (एसआई/दरोगा) के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारे के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री होनी जरुरी है।बिहार पुलिस एसआई/दरोगा भर्ती 2025 महत्वपूर्ण तारीख- रजिस्ट्रेशन शुरुआत - 26/09/2025- लास्ट डेट- 26/10/2025- रजिस्ट्रेशन फीस जमा कराने की आखिरी तारीख- 26/10/2025- फॉर्म जमा करने की लास्ट डेट- 21/10/2025बिहार पुलिस एसआई/दरोगा भर्ती रजिस्ट्रेशन फीसइस भर्ती के आवेदन के लिए सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस कैंडिडेट्स को 100 रुपये और एससी/एसटी/ पीडब्ल्यूडी उम्मीदवार को 100 रुपये जमा करने हैं, वहीं महिलाओं को भी 100 रुपये देना होगा। कितनी आयु होनी चाहिएइच्छुक उम्मीदवार को बता दें कि, न्यूनतम उम्र 20 वर्ष और अधिकतम आयु 42 साल होना अनिवार्य है। वहीं, बिहार सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट देखने को मिलेगी।- न्यूनतम आयु- 20 वर्ष- अधिकतम आयु- 37 वर्ष (अनारक्षित पुरुष)- अधिकतम आयु- 40 वर्ष (अनारक्षित पुरुष)- अधिकतम आयु- 40 वर्ष (बीसी/ईबीसी पुरुष, महिला)- अधिकतम आयु- 42 वर्ष (बीसी/ईबीसी पुरुष, महिला)महिलाओं के लिए फिजिकल टेस्ट के लिए एलिजिबिलिटीएक बार लिखित परीक्षा मे पास हो गए, तो महिला और पुरुष को फिजिकल टेस्ट पास करना जरुरी है। इस टेस्ट के लिए महिलाओं की ऊंचाई यानी हाइट 155 सीएमएस( जनरल, ओबीसी और अन्य) होनी चाहिए। टेस्ट के दौरान आपको 6 मिनट में 1 किलोमीटर की रेस पूरी करनी होगी। इसके बाद उछाल में 3 फीट और कम कूद 9 फूट की शामिल है। इसके अलावा, गोला फेक में 12 पाउंड 10 फीट तक फेंकना होगा। 

PNSPNS
Nov 3, 2025 - 17:50
 0
बिहार पुलिस में  SI- दारोगा बनने का सपना होगा पूरा! 1799 पदों पर भर्ती, तुरंत करें आवेदन
सरकारी नौकरी पाने के लिए उम्मीदवार दिन-रात मेहनत करते हैं। अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपको बता दें कि, बिहार में SI/दरोगा भर्ती 2025 का ऑफिशियल घोषणा हो चुकी हैं। बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग ने आधिसूचना जारी कर दी है। इस अधिसूचना के मुताबिक, कुल 1799 पदों पर आवेदन जारी होंगे। जो लोग इस भर्ती के लिए इच्छुक हैं, वो लोग 26 अक्टूबर, 2025  तक फॉर्म भर सकते हैं। इसके अलावा, आप पुलिस में नौकरी करना चाहते हैं, तो बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। तो चलिए आपको इस लेख में बताते हैं बिहार पुलिस एसआई/दरोगा भर्ती 2025 आवेदन की योग्यता, आवेदन शुल्क, आयु सीमा और क्या प्रोसेस है।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन

इस भर्ती के लिए उप-निरीक्षक (एसआई/दरोगा) के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारे के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री होनी जरुरी है।

बिहार पुलिस एसआई/दरोगा भर्ती 2025 महत्वपूर्ण तारीख

- रजिस्ट्रेशन शुरुआत - 26/09/2025
- लास्ट डेट- 26/10/2025
- रजिस्ट्रेशन फीस जमा कराने की आखिरी तारीख- 26/10/2025
- फॉर्म जमा करने की लास्ट डेट- 21/10/2025

बिहार पुलिस एसआई/दरोगा भर्ती रजिस्ट्रेशन फीस

इस भर्ती के आवेदन के लिए सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस कैंडिडेट्स को 100 रुपये और एससी/एसटी/ पीडब्ल्यूडी उम्मीदवार को 100 रुपये जमा करने हैं, वहीं महिलाओं को भी 100 रुपये देना होगा। 

कितनी आयु होनी चाहिए

इच्छुक उम्मीदवार को बता दें कि, न्यूनतम उम्र 20 वर्ष और अधिकतम आयु 42 साल होना अनिवार्य है। वहीं, बिहार सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट देखने को मिलेगी।

- न्यूनतम आयु- 20 वर्ष
- अधिकतम आयु- 37 वर्ष (अनारक्षित पुरुष)
- अधिकतम आयु- 40 वर्ष (अनारक्षित पुरुष)
- अधिकतम आयु- 40 वर्ष (बीसी/ईबीसी पुरुष, महिला)
- अधिकतम आयु- 42 वर्ष (बीसी/ईबीसी पुरुष, महिला)

महिलाओं के लिए फिजिकल टेस्ट के लिए एलिजिबिलिटी

एक बार लिखित परीक्षा मे पास हो गए, तो महिला और पुरुष को फिजिकल टेस्ट पास करना जरुरी है। इस टेस्ट के लिए महिलाओं की ऊंचाई यानी हाइट 155 सीएमएस( जनरल, ओबीसी और अन्य) होनी चाहिए। टेस्ट के दौरान आपको 6 मिनट में 1 किलोमीटर की रेस पूरी करनी होगी। इसके बाद उछाल में 3 फीट और कम कूद 9 फूट की शामिल है। इसके अलावा, गोला फेक में 12 पाउंड 10 फीट तक फेंकना होगा। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow