बिहार: उफान पर आई कर्मनाशा नदी, यूपी-बिहार का संपर्क टूटा; जान जोखिम में डाल सड़क पार कर रहे लोग
कैमूर में कर्मनाशा नदी के उफान पर आने से दुर्गावती-ककरैत मार्ग पर नुआंव के समीप बने छलका पर तेज पानी बह रहा है। राहगीर जान जोखिम में डालकर सड़क पार कर रहे हैं। मूसाखाड़ बांध से 30 से 35 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद नदी का जलस्तर बढ़ा है।
What's Your Reaction?