गौरव खन्ना का जिक्र होते ही क्यों बदल जाता है Akanksha Chamola का अंदाज, क्या है इसकी वजह?

आकांक्षा चमोला को हाल ही में अभिषेक शर्मा की जन्मदिन पार्टी में देखा गया। पैर में चोट होने के बावजूद वह पार्टी में पहुंचीं। इस दौरान आकांक्षा ने जालीदार टॉप और छोटी स्कर्ट पहनी हुई थी, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही थीं। इसी दौरान उन्होंने खास बातचीत में अपने नए काम और निजी जिंदगी को लेकर भी बात की।लॉकअप 2 के बाद मिल रही चर्चा से खुश हैं आकांक्षाबातचीत के दौरान आकांक्षा से मिली नई पहचान के बारे में पूछा गया। इस पर उन्होंने कहा कि वह पहले भी लोगों के बीच चर्चा में रहती थीं, लेकिन अब वह लॉकअप 2 के बाद मिल रही लोकप्रियता का आनंद ले रही हैं। आकांक्षा ने बताया कि वह और उनका परिवार इस समय काफी खुश हैं और उन्हें फिलहाल इससे ज्यादा कुछ नहीं चाहिए।पैर में चोट कैसे लगी?आकांक्षा से जब उनकी चोट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वह काफी उछल-कूद करने वाली लड़की हैं और इसी वजह से उन्हें खुद ही चोट लग गई। चोट के बावजूद वह अभिषेक शर्मा की जन्मदिन पार्टी में पहुंचीं और पूरे उत्साह के साथ नजर आईं।इसे भी पढ़ें: ट्रोलिंग के बाद GIVA ने हटाया Kriti Sanon का राखी ऐड! एक्ट्रेस के कपड़ों पर कंगना रनौत ने भी साधा था निशानागौरव खन्ना के सवाल पर भड़कीं आकांक्षाबातचीत के दौरान जब आकांक्षा से गौरव खन्ना को लेकर सवाल किया गया तो उनका गुस्सा साफ नजर आया। लॉकअप 2 में आकांक्षा ने गौरव को लेकर कहा था कि उनसे अच्छा तो शो में उनका कुत्ता आ जाता। जब उनसे उनके इस बयान के बारे में दोबारा पूछा गया तो उन्होंने गौरव से जुड़े सवाल का जवाब देने से साफ मना कर दिया। आकांक्षा ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, "इसे बाद में ले लेना यार। मैं यहां अभिषेक का जन्मदिन मनाने आई हूं।"इसे भी पढ़ें: The Vvaan Teaser: सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म में दिखी रहस्यमयी दुनिया, जंगल और अलौकिक शक्तियों की झलकगौरव खन्ना से अलग हो चुकी हैं आकांक्षाबता दें कि लॉकअप 2 में आकांक्षा चमोला ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर बड़ा खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि वह और गौरव खन्ना अलग हो चुके हैं। आकांक्षा के मुताबिक, दोनों के अलग होने की एक बड़ी वजह शादी के बाद बच्चे को लेकर उनकी अलग-अलग सोच थी।आकांक्षा ने बताया था कि गौरव बच्चे चाहते थे, जबकि वह खुद मां नहीं बनना चाहती थीं। अपने इस फैसले को लेकर आकांक्षा को काफी आलोचना और लोगों की नाराजगी का सामना भी करना पड़ा था।

PNSPNS
Aug 28, 2026 - 04:29
 0
गौरव खन्ना का जिक्र होते ही क्यों बदल जाता है Akanksha Chamola का अंदाज, क्या है इसकी वजह?

आकांक्षा चमोला को हाल ही में अभिषेक शर्मा की जन्मदिन पार्टी में देखा गया। पैर में चोट होने के बावजूद वह पार्टी में पहुंचीं। इस दौरान आकांक्षा ने जालीदार टॉप और छोटी स्कर्ट पहनी हुई थी, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही थीं। इसी दौरान उन्होंने खास बातचीत में अपने नए काम और निजी जिंदगी को लेकर भी बात की।

लॉकअप 2 के बाद मिल रही चर्चा से खुश हैं आकांक्षा

बातचीत के दौरान आकांक्षा से मिली नई पहचान के बारे में पूछा गया। इस पर उन्होंने कहा कि वह पहले भी लोगों के बीच चर्चा में रहती थीं, लेकिन अब वह लॉकअप 2 के बाद मिल रही लोकप्रियता का आनंद ले रही हैं। आकांक्षा ने बताया कि वह और उनका परिवार इस समय काफी खुश हैं और उन्हें फिलहाल इससे ज्यादा कुछ नहीं चाहिए।

पैर में चोट कैसे लगी?

आकांक्षा से जब उनकी चोट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वह काफी उछल-कूद करने वाली लड़की हैं और इसी वजह से उन्हें खुद ही चोट लग गई। चोट के बावजूद वह अभिषेक शर्मा की जन्मदिन पार्टी में पहुंचीं और पूरे उत्साह के साथ नजर आईं।

इसे भी पढ़ें: ट्रोलिंग के बाद GIVA ने हटाया Kriti Sanon का राखी ऐड! एक्ट्रेस के कपड़ों पर कंगना रनौत ने भी साधा था निशाना

गौरव खन्ना के सवाल पर भड़कीं आकांक्षा

बातचीत के दौरान जब आकांक्षा से गौरव खन्ना को लेकर सवाल किया गया तो उनका गुस्सा साफ नजर आया। लॉकअप 2 में आकांक्षा ने गौरव को लेकर कहा था कि उनसे अच्छा तो शो में उनका कुत्ता आ जाता। जब उनसे उनके इस बयान के बारे में दोबारा पूछा गया तो उन्होंने गौरव से जुड़े सवाल का जवाब देने से साफ मना कर दिया। आकांक्षा ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, "इसे बाद में ले लेना यार। मैं यहां अभिषेक का जन्मदिन मनाने आई हूं।"

इसे भी पढ़ें: The Vvaan Teaser: सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म में दिखी रहस्यमयी दुनिया, जंगल और अलौकिक शक्तियों की झलक

गौरव खन्ना से अलग हो चुकी हैं आकांक्षा

बता दें कि लॉकअप 2 में आकांक्षा चमोला ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर बड़ा खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि वह और गौरव खन्ना अलग हो चुके हैं। आकांक्षा के मुताबिक, दोनों के अलग होने की एक बड़ी वजह शादी के बाद बच्चे को लेकर उनकी अलग-अलग सोच थी।

आकांक्षा ने बताया था कि गौरव बच्चे चाहते थे, जबकि वह खुद मां नहीं बनना चाहती थीं। अपने इस फैसले को लेकर आकांक्षा को काफी आलोचना और लोगों की नाराजगी का सामना भी करना पड़ा था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow