क्रिकेट में टूटा जेंडर का बैरियर, Sarah Taylor बनीं England Men's Team की फील्डिंग कोच

इंग्लैंड की पूर्व विकेटकीपर सारा टेलर को न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी श्रृंखला के लिए सीनियर पुरुषों की टेस्ट टीम का क्षेत्ररक्षण कोच नियुक्त किया गया है। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के क्रिकेट निदेशक रॉब की ने बुधवार को यह घोषणा की। महिला क्रिकेट के इतिहास की महानतम खिलाड़ियों में से एक मानी जाने वाली 37 वर्षीय टेलर ने एंड्रयू फ्लिंटॉफ के नेतृत्व में इंग्लैंड लायंस (इंग्लैंड ए) टीम के साथ भी काम किया है। वहां उनके शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें सीनियर टीम के सहयोगी स्टाफ में जगह मिली है। सभी प्रारूप में कुल 226 मैच खेलने वाली टेलर ने ससेक्स की पुरुषों की टीम के साथ-साथ मैनचेस्टर ओरिजिनल्स के साथ भी काम किया है। उन्हें क्षेत्ररक्षण कोच के तौर पर एक संक्षिप्त कार्यकाल के अनुबंध की पेशकश की गई है। इस पद पर वह कार्ल हॉपकिंसन की जगह लेंगी जो फिलहाल आईपीएल में मुंबई इंडियंस के साथ काम कर रहे हैं। की ने बुधवार को संवाददाताओं से बात करते हुए कहा, ‘‘मुझे लगता है कि वह अपने काम में माहिर और सर्वश्रेष्ठ लोगों में से एक हैं। उनका प्रदर्शन असाधारण रहा है और उन्होंने एंड्रयू फ्लिंटॉफ तथा एड बर्नी (परफोर्मेंस निदेशक) के साथ काफी काम किया है। ये दोनों ही उनकी जमकर तारीफ करते हैं। इसलिए जैसा कि हमें दिख रहा है, वह अपने क्षेत्र की सर्वश्रेष्ठ लोगों में से एक हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वह (टेलर) जिस तरह से वह अपना काम करती हैं उससे हम पूरी तरह से और अविश्वसनीय रूप से प्रभावित हैं।’’ की ने कहा, ‘‘कार्ल हॉपकिंसन की बात करें तो जैसा कि आज के क्रिकेट जगत का चलन है, वह फिलहाल मुंबई इंडियंस के साथ काम कर रहे हैं। उनके पास मुंबई इंडियंस के लिए करने को काफी काम है इसलिए हम भविष्य में किसी ना किसी समय उनकी सेवाओं का उपयोग जरूर करेंगे, बस इस श्रृंखला के लिए नहीं।

PNSPNS
May 15, 2026 - 09:25
 0
क्रिकेट में टूटा जेंडर का बैरियर, Sarah Taylor बनीं England Men's Team की फील्डिंग कोच

इंग्लैंड की पूर्व विकेटकीपर सारा टेलर को न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी श्रृंखला के लिए सीनियर पुरुषों की टेस्ट टीम का क्षेत्ररक्षण कोच नियुक्त किया गया है। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के क्रिकेट निदेशक रॉब की ने बुधवार को यह घोषणा की। महिला क्रिकेट के इतिहास की महानतम खिलाड़ियों में से एक मानी जाने वाली 37 वर्षीय टेलर ने एंड्रयू फ्लिंटॉफ के नेतृत्व में इंग्लैंड लायंस (इंग्लैंड ए) टीम के साथ भी काम किया है। वहां उनके शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें सीनियर टीम के सहयोगी स्टाफ में जगह मिली है।

सभी प्रारूप में कुल 226 मैच खेलने वाली टेलर ने ससेक्स की पुरुषों की टीम के साथ-साथ मैनचेस्टर ओरिजिनल्स के साथ भी काम किया है। उन्हें क्षेत्ररक्षण कोच के तौर पर एक संक्षिप्त कार्यकाल के अनुबंध की पेशकश की गई है। इस पद पर वह कार्ल हॉपकिंसन की जगह लेंगी जो फिलहाल आईपीएल में मुंबई इंडियंस के साथ काम कर रहे हैं। की ने बुधवार को संवाददाताओं से बात करते हुए कहा, ‘‘मुझे लगता है कि वह अपने काम में माहिर और सर्वश्रेष्ठ लोगों में से एक हैं। उनका प्रदर्शन असाधारण रहा है और उन्होंने एंड्रयू फ्लिंटॉफ तथा एड बर्नी (परफोर्मेंस निदेशक) के साथ काफी काम किया है।

ये दोनों ही उनकी जमकर तारीफ करते हैं। इसलिए जैसा कि हमें दिख रहा है, वह अपने क्षेत्र की सर्वश्रेष्ठ लोगों में से एक हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वह (टेलर) जिस तरह से वह अपना काम करती हैं उससे हम पूरी तरह से और अविश्वसनीय रूप से प्रभावित हैं।’’ की ने कहा, ‘‘कार्ल हॉपकिंसन की बात करें तो जैसा कि आज के क्रिकेट जगत का चलन है, वह फिलहाल मुंबई इंडियंस के साथ काम कर रहे हैं। उनके पास मुंबई इंडियंस के लिए करने को काफी काम है इसलिए हम भविष्य में किसी ना किसी समय उनकी सेवाओं का उपयोग जरूर करेंगे, बस इस श्रृंखला के लिए नहीं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow