कोलकाता पुलिस के डीसीपी शांतनु सिन्हा विश्वास गिरफ्तार, 10 घंटे की पूछताछ के बाद ED की बड़ी कार्रवाई
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भ्रष्टाचार और जबरन वसूली के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कोलकाता पुलिस के उपायुक्त (डीसीपी) शांतनु सिन्हा विश्वास को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी भूमि हड़पने, जबरन वसूली और वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े एक कथित नेटवर्क की जांच के सिलसिले में की गई है। उन्होंने बताया कि यहां एजेंसी के कार्यालय में 10 घंटे से अधिक की पूछताछ के बाद विश्वास को गिरफ्तार किया गया। ईडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “सोना पप्पू नेटवर्क से जुड़े कथित रूप से भूमि हड़पने, जबरन वसूली और वित्तीय अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में शांतनु सिन्हा विश्वास से पूछताछ की गई।इसे भी पढ़ें: Petrol- Diesel Prices Hiked | पेट्रोल-डीजल की कीमतों में ₹3 का उछाल, जानें आपके शहर के नए रेट्स उन्होंने बार-बार सीधे जवाब देने से परहेज किया और जांच में सहयोग नहीं किया।” उन्होंने कहा, “इकट्ठी किये गये सबूतों और पूछताछ के दौरान उनके आचरण के आधार पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।” वर्तमान में कोलकाता पुलिस के सुरक्षा नियंत्रण विभाग में तैनात विश्वास आधिकारिक व्यस्तताओं का हवाला देते हुए कई बार समन की अवहेलना करने के बाद एजेंसी के समक्ष पेश हुए।इसे भी पढ़ें: BRICS 2026 Meeting New Delhi | ब्रिक्स बैठक में कूटनीतिक तनाव! ईरान ने UAE को घेरा, सैन्य भागीदारी पर लगाए 'हमलावर' होने के गंभीर आरोप एजेंसी द्वारा उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर भी जारी किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि जांचकर्ता धोखाधड़ी के मामले के संबंध में व्यवसायी जय कामदार के साथ उनके कथित संबंधों की जांच कर रहे हैं, जिन्हें सोना पप्पू का करीबी माना जाता है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान विश्वास के सामने जांच के दौरान बरामद की गई कई व्हाट्सएप चैट भी पेश की गईं। कालीघाट पुलिस थाने के पूर्व प्रभारी अधिकारी रहे विश्वास कई मामलों में जांच के दायरे में हैं। विश्वास को शुक्रवार को विशेष अदालत के समक्ष पेश किये जाने की उम्मीद है।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भ्रष्टाचार और जबरन वसूली के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कोलकाता पुलिस के उपायुक्त (डीसीपी) शांतनु सिन्हा विश्वास को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी भूमि हड़पने, जबरन वसूली और वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े एक कथित नेटवर्क की जांच के सिलसिले में की गई है। उन्होंने बताया कि यहां एजेंसी के कार्यालय में 10 घंटे से अधिक की पूछताछ के बाद विश्वास को गिरफ्तार किया गया। ईडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “सोना पप्पू नेटवर्क से जुड़े कथित रूप से भूमि हड़पने, जबरन वसूली और वित्तीय अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में शांतनु सिन्हा विश्वास से पूछताछ की गई।
इसे भी पढ़ें: Petrol- Diesel Prices Hiked | पेट्रोल-डीजल की कीमतों में ₹3 का उछाल, जानें आपके शहर के नए रेट्स
उन्होंने बार-बार सीधे जवाब देने से परहेज किया और जांच में सहयोग नहीं किया।” उन्होंने कहा, “इकट्ठी किये गये सबूतों और पूछताछ के दौरान उनके आचरण के आधार पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।” वर्तमान में कोलकाता पुलिस के सुरक्षा नियंत्रण विभाग में तैनात विश्वास आधिकारिक व्यस्तताओं का हवाला देते हुए कई बार समन की अवहेलना करने के बाद एजेंसी के समक्ष पेश हुए।
इसे भी पढ़ें: BRICS 2026 Meeting New Delhi | ब्रिक्स बैठक में कूटनीतिक तनाव! ईरान ने UAE को घेरा, सैन्य भागीदारी पर लगाए 'हमलावर' होने के गंभीर आरोप
एजेंसी द्वारा उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर भी जारी किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि जांचकर्ता धोखाधड़ी के मामले के संबंध में व्यवसायी जय कामदार के साथ उनके कथित संबंधों की जांच कर रहे हैं, जिन्हें सोना पप्पू का करीबी माना जाता है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान विश्वास के सामने जांच के दौरान बरामद की गई कई व्हाट्सएप चैट भी पेश की गईं। कालीघाट पुलिस थाने के पूर्व प्रभारी अधिकारी रहे विश्वास कई मामलों में जांच के दायरे में हैं। विश्वास को शुक्रवार को विशेष अदालत के समक्ष पेश किये जाने की उम्मीद है।
What's Your Reaction?