Nicolas Pepe के दम पर Ivory Coast ने रचा इतिहास, पहली बार World Cup नॉकआउट में बनाई जगह

निकोलस पेपे के दो गोल की बदौलत आइवरी कोस्ट ने बृहस्पतिवार को यहां क्यूरासाओ को 2-0 से हराकर पहली बार फुटबॉल विश्व कप के नॉकआउट चरण में प्रवेश किया। मैच के बाद आइवरी कोस्ट के खिलाड़ी खुशी से झूम उठे। वे टीम फोटो के लिए पिच पर घुटनों के बल बैठ गए और सभी ने एक अंगुली आसमान की ओर उठाई। यह इस पश्चिम अफ्रीकी टीम के विश्व कप नॉकआउट दौर में पहली बार पहुंचने की खुशी थी। स्टार फारवर्ड पेपे ने कहा, ‘‘हम अपने लिए कोई सीमा तय नहीं कर रहे हैं। मुझे लगता है कि हमारे अंदर बहुत क्षमता है।’’ आइवरी कोस्ट ने टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में इक्वाडोर को 1-0 से हराया था लेकिन ग्रुप ई के अपने दूसरे मैच में वे जर्मनी से हार गए थे। आइवरी कोस्ट की टीम अब नॉकआउट में 30 जून को ग्रुप आई में उप विजेतारहने वाली फ्रांस या नॉर्वे की टीम से भिड़ेगी। पेपे ने कहा, ‘‘अगर हमारा लक्ष्य आखिर तक जाना है तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि हम किसके खिलाफ खेलते हैं।’’ क्यूरासाओ को जीत की जरूरत थी लेकिन वे नॉकआउट चरण के लिए क्वालीफाई करने वाला सबसे छोटा देश बनने में नाकाम रहे। स्पेनिश क्लब विलारीयाल के लिए खेलने वाले पेपे ने मैच के सातवें मिनट में ही आइवरी कोस्ट को बढ़त दिला दी जिसके बाद टीम ने पूरे मैच में अपना दबदबा बनाए रखा। आइवरी कोस्ट को आगे बढ़ने के लिए सिर्फ ड्रॉ की जरूरत थी लेकिन उन्होंने पूरे जोश के साथ खेला और क्यूरासाओ को बराबरी करने का कोई मौका नहीं दिया। आइवरी कोस्ट को स्टेडियम में दर्शकों का भरपूर समर्थन मिल रहा था और जब पेपे ने 64वें मिनट में बाएं पैर से दनदनाता हुआ शॉट मारकर जीत पक्की की तो नारंगी जर्सी पहने टीम के प्रशंसक खुशी से झूम उठे। पेपे को इसके तीन मिनट बाद बाहर बुला लिया गया जिससे कि वे 30 जून के उस मैच के लिए थोड़ा और आराम कर सकें जो राष्ट्रीय टीम के लिए विश्व कप के इतिहास का सबसे बड़ा मैच होगा।

PNSPNS
Jun 28, 2026 - 16:36
 0
Nicolas Pepe के दम पर Ivory Coast ने रचा इतिहास, पहली बार World Cup नॉकआउट में बनाई जगह

निकोलस पेपे के दो गोल की बदौलत आइवरी कोस्ट ने बृहस्पतिवार को यहां क्यूरासाओ को 2-0 से हराकर पहली बार फुटबॉल विश्व कप के नॉकआउट चरण में प्रवेश किया। मैच के बाद आइवरी कोस्ट के खिलाड़ी खुशी से झूम उठे। वे टीम फोटो के लिए पिच पर घुटनों के बल बैठ गए और सभी ने एक अंगुली आसमान की ओर उठाई। यह इस पश्चिम अफ्रीकी टीम के विश्व कप नॉकआउट दौर में पहली बार पहुंचने की खुशी थी। स्टार फारवर्ड पेपे ने कहा, ‘‘हम अपने लिए कोई सीमा तय नहीं कर रहे हैं। मुझे लगता है कि हमारे अंदर बहुत क्षमता है।’’

आइवरी कोस्ट ने टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में इक्वाडोर को 1-0 से हराया था लेकिन ग्रुप ई के अपने दूसरे मैच में वे जर्मनी से हार गए थे। आइवरी कोस्ट की टीम अब नॉकआउट में 30 जून को ग्रुप आई में उप विजेतारहने वाली फ्रांस या नॉर्वे की टीम से भिड़ेगी। पेपे ने कहा, ‘‘अगर हमारा लक्ष्य आखिर तक जाना है तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि हम किसके खिलाफ खेलते हैं।’’ क्यूरासाओ को जीत की जरूरत थी लेकिन वे नॉकआउट चरण के लिए क्वालीफाई करने वाला सबसे छोटा देश बनने में नाकाम रहे। स्पेनिश क्लब विलारीयाल के लिए खेलने वाले पेपे ने मैच के सातवें मिनट में ही आइवरी कोस्ट को बढ़त दिला दी जिसके बाद टीम ने पूरे मैच में अपना दबदबा बनाए रखा।

आइवरी कोस्ट को आगे बढ़ने के लिए सिर्फ ड्रॉ की जरूरत थी लेकिन उन्होंने पूरे जोश के साथ खेला और क्यूरासाओ को बराबरी करने का कोई मौका नहीं दिया। आइवरी कोस्ट को स्टेडियम में दर्शकों का भरपूर समर्थन मिल रहा था और जब पेपे ने 64वें मिनट में बाएं पैर से दनदनाता हुआ शॉट मारकर जीत पक्की की तो नारंगी जर्सी पहने टीम के प्रशंसक खुशी से झूम उठे। पेपे को इसके तीन मिनट बाद बाहर बुला लिया गया जिससे कि वे 30 जून के उस मैच के लिए थोड़ा और आराम कर सकें जो राष्ट्रीय टीम के लिए विश्व कप के इतिहास का सबसे बड़ा मैच होगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow