इस बार हालत बहुत नाजुक है' पिता को Brain Hemorrhage होने पर रो पड़े एक्टर Shoaib Ibrahim

टीवी अभिनेता शोएब इब्राहिम के पिता की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। शोएब ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस को बताया था कि उनके पिता को ब्रेन स्ट्रोक आया है। इसके बाद से ही फैंस लगातार उनके पिता की सेहत की जानकारी मांग रहे थे और उनके ठीक होने की दुआ कर रहे थे।ब्रेन स्ट्रोक नहीं, ब्रेन हेमरेज हुआ हैशोएब इब्राहिम ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर कर पिता का हेल्थ अपडेट दिया है। वीडियो में काफी भावुक नजर आ रहे शोएब ने बताया कि उनके पिता को ब्रेन स्ट्रोक नहीं बल्कि ब्रेन हेमरेज हुआ है। शोएब ने वीडियो में कहा, "इस बार पापा की हालत काफी नाजुक है। पिछली बार जब उन्हें स्ट्रोक आया था, तो शरीर का बायां हिस्सा पैरेलाइज हो गया था, लेकिन वह बात कर पा रहे थे और जल्दी ठीक हो गए थे। इस बार दिमाग में ब्लीडिंग हुई है और वह फैल गई है। इस वजह से उन्हें बोलने और देखने में काफी परेशानी हो रही है। अच्छी बात बस यह है कि अब उनका बीपी नॉर्मल हो रहा है।" इसे भी पढ़ें: इस शख्स की वजह से फिर चर्चा में आई Malaika Arora की निजी जिंदगी, पैपराजी के कैमरों में कैद वीडियो ने मचाया बवाल!डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा है इलाजशोएब ने आगे बताया कि डॉक्टर फिलहाल उनके पिता की सेहत पर नजर रखे हुए हैं। डॉक्टरों का कहना है कि वे एंडोस्कोपी के जरिए दिमाग में जमे हुए खून को बाहर निकालने की कोशिश करेंगे, लेकिन इसके लिए अभी एक-दो दिन इंतजार किया जाएगा ताकि कोई जल्दबाजी न हो। शोएब ने कहा कि यह समय उनके परिवार के लिए एक परीक्षा की तरह है और उन्हें पूरा भरोसा है कि आने वाले दिनों में सब ठीक हो जाएगा। इसे भी पढ़ें: Dharmendra को Padma Vibhushan, बेटे Sunny-Bobby नहीं, Hema Malini ने लेंगी National Awardपिता को बच्चे की तरह संभालता है परिवारवीडियो के आखिरी में शोएब ने बताया कि वह अपने पिता से बहुत प्यार करते हैं और उन्हें बिल्कुल अपने छोटे बेटे रूहान की तरह एक बच्चे की तरह संभालते हैं। ऐसे में पिता को अस्पताल के बिस्तर पर इस हालत में देखना पूरे परिवार के लिए बहुत मुश्किल और तकलीफदेह है।

PNSPNS
May 26, 2026 - 11:18
 0
इस बार हालत बहुत नाजुक है' पिता को Brain Hemorrhage होने पर रो पड़े एक्टर Shoaib Ibrahim
टीवी अभिनेता शोएब इब्राहिम के पिता की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। शोएब ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस को बताया था कि उनके पिता को ब्रेन स्ट्रोक आया है। इसके बाद से ही फैंस लगातार उनके पिता की सेहत की जानकारी मांग रहे थे और उनके ठीक होने की दुआ कर रहे थे।

ब्रेन स्ट्रोक नहीं, ब्रेन हेमरेज हुआ है

शोएब इब्राहिम ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर कर पिता का हेल्थ अपडेट दिया है। वीडियो में काफी भावुक नजर आ रहे शोएब ने बताया कि उनके पिता को ब्रेन स्ट्रोक नहीं बल्कि ब्रेन हेमरेज हुआ है। शोएब ने वीडियो में कहा, "इस बार पापा की हालत काफी नाजुक है। पिछली बार जब उन्हें स्ट्रोक आया था, तो शरीर का बायां हिस्सा पैरेलाइज हो गया था, लेकिन वह बात कर पा रहे थे और जल्दी ठीक हो गए थे। इस बार दिमाग में ब्लीडिंग हुई है और वह फैल गई है। इस वजह से उन्हें बोलने और देखने में काफी परेशानी हो रही है। अच्छी बात बस यह है कि अब उनका बीपी नॉर्मल हो रहा है।"
 

इसे भी पढ़ें: इस शख्स की वजह से फिर चर्चा में आई Malaika Arora की निजी जिंदगी, पैपराजी के कैमरों में कैद वीडियो ने मचाया बवाल!


डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा है इलाज

शोएब ने आगे बताया कि डॉक्टर फिलहाल उनके पिता की सेहत पर नजर रखे हुए हैं। डॉक्टरों का कहना है कि वे एंडोस्कोपी के जरिए दिमाग में जमे हुए खून को बाहर निकालने की कोशिश करेंगे, लेकिन इसके लिए अभी एक-दो दिन इंतजार किया जाएगा ताकि कोई जल्दबाजी न हो। शोएब ने कहा कि यह समय उनके परिवार के लिए एक परीक्षा की तरह है और उन्हें पूरा भरोसा है कि आने वाले दिनों में सब ठीक हो जाएगा।
 

इसे भी पढ़ें: Dharmendra को Padma Vibhushan, बेटे Sunny-Bobby नहीं, Hema Malini ने लेंगी National Award


पिता को बच्चे की तरह संभालता है परिवार

वीडियो के आखिरी में शोएब ने बताया कि वह अपने पिता से बहुत प्यार करते हैं और उन्हें बिल्कुल अपने छोटे बेटे रूहान की तरह एक बच्चे की तरह संभालते हैं। ऐसे में पिता को अस्पताल के बिस्तर पर इस हालत में देखना पूरे परिवार के लिए बहुत मुश्किल और तकलीफदेह है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow