FIFA World Cup 2026 | कमाई का नया पैंतरा! फीफा बेचेगा फाइनल मुकाबले की घास के टुकड़े, एक पीस की कीमत ₹43,000!

विश्व फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था 'फीफा' (FIFA) कमाई करने का कोई भी मौका हाथ से जाने नहीं देना चाहती। विश्व कप टिकटों की आसमान छूती कीमतों को लेकर पहले ही चौतरफा आलोचना झेल रहे फीफा ने अब एक ऐसा फैसला किया है जिसने सबको हैरान कर दिया है। फीफा अब उस ऐतिहासिक पिच की घास और मिट्टी के टुकड़ों (Pitch Turf) को बेचने जा रहा है, जहाँ इस महाकुंभ का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। फीफा पहले ही विश्व कप के टिकट और अन्य चीजों को ऊंची कीमतों पर बेचने के लिए आलोचना का सामना करना पड़ रहा है और अब वह न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में 19 जुलाई को होने वाले फाइनल में इस्तेमाल होने वाली पिच के प्रत्येक टुकड़े को 450 डॉलर (लगभग 43000 रुपये) की दर से बेच रहा है।  फीफा के स्टोर के अनुसार प्रत्येक टुकड़े का आकार 17.5 गुणा 17.5 गुणा 17.5 है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि यह आंकड़ा इंच, सेंटीमीटर या मिलीमीटर में है। फुटबॉल के शासी निकाय ने यह जानने के लिए भेजे गए ईमेल का तुरंत जवाब नहीं दिया। फीफा की वेबसाइट पर लिखा गयाा है, ‘‘फुटबॉल इतिहास के एक प्रामाणिक हिस्से को अपने पास संजोकर रखें, जो फीफा विश्व कप 2026 के (फाइनल की) पिच का एक टुकड़ा है।’’इसे भी पढ़ें: FIFA World Cup 2026 | मिकेल मेरिनो फिर चमके, स्पेन ने बेल्जियम को 2-1 से हराकर विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया मैदान के यह टुकड़े हालांकि अमेरिका और यूरोप के पतों पर ही भेजे जाएंगे। फुटबॉल प्रेमी अभी से इसके लिए ऑर्डर कर सकते हैं और फाइनल के बाद उन्हें यह टुकड़े भेजे जाएंगे। फीफा फाइनल के लिए सामान्य टिकट 32,970 डॉलर तक में बेच रहा है। उन टिकटों की कीमत 34,500 डॉलर रखी गई है, जिनके साथ भोजन और पेय पदार्थों की सुविधा भी उपलब्ध है। इसे भी पढ़ें: World Cup में हार के बाद Portugal टीम में बड़ा फेरबदल, Cristiano Ronaldo पर बोले नए कोच Jorge Jesus  टिकटों की कीमत उड़ा देगी होशफीफा इस बार कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ने पर आमादा है। फाइनल मैच के लिए सामान्य टिकटों की कीमत ही 32,970 डॉलर (लगभग 27 लाख रुपये से अधिक) तक पहुंच गई है। वहीं, जिन टिकटों के साथ खाना और ड्रिंक्स (हॉस्पिटैलिटी पैकेज) शामिल हैं, उनकी कीमत 34,500 डॉलर रखी गई है। खेल प्रेमियों का कहना है कि फुटबॉल जैसे आम लोगों के खेल को फीफा अब सिर्फ अमीरों का खेल बनाता जा रहा है।

PNSPNS
Jul 11, 2026 - 10:29
 0
FIFA World Cup 2026 | कमाई का नया पैंतरा! फीफा बेचेगा फाइनल मुकाबले की घास के टुकड़े, एक पीस की कीमत ₹43,000!

विश्व फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था 'फीफा' (FIFA) कमाई करने का कोई भी मौका हाथ से जाने नहीं देना चाहती। विश्व कप टिकटों की आसमान छूती कीमतों को लेकर पहले ही चौतरफा आलोचना झेल रहे फीफा ने अब एक ऐसा फैसला किया है जिसने सबको हैरान कर दिया है। फीफा अब उस ऐतिहासिक पिच की घास और मिट्टी के टुकड़ों (Pitch Turf) को बेचने जा रहा है, जहाँ इस महाकुंभ का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। फीफा पहले ही विश्व कप के टिकट और अन्य चीजों को ऊंची कीमतों पर बेचने के लिए आलोचना का सामना करना पड़ रहा है और अब वह न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में 19 जुलाई को होने वाले फाइनल में इस्तेमाल होने वाली पिच के प्रत्येक टुकड़े को 450 डॉलर (लगभग 43000 रुपये) की दर से बेच रहा है। 

फीफा के स्टोर के अनुसार प्रत्येक टुकड़े का आकार 17.5 गुणा 17.5 गुणा 17.5 है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि यह आंकड़ा इंच, सेंटीमीटर या मिलीमीटर में है। फुटबॉल के शासी निकाय ने यह जानने के लिए भेजे गए ईमेल का तुरंत जवाब नहीं दिया। फीफा की वेबसाइट पर लिखा गयाा है, ‘‘फुटबॉल इतिहास के एक प्रामाणिक हिस्से को अपने पास संजोकर रखें, जो फीफा विश्व कप 2026 के (फाइनल की) पिच का एक टुकड़ा है।’’

इसे भी पढ़ें: FIFA World Cup 2026 | मिकेल मेरिनो फिर चमके, स्पेन ने बेल्जियम को 2-1 से हराकर विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया

मैदान के यह टुकड़े हालांकि अमेरिका और यूरोप के पतों पर ही भेजे जाएंगे। फुटबॉल प्रेमी अभी से इसके लिए ऑर्डर कर सकते हैं और फाइनल के बाद उन्हें यह टुकड़े भेजे जाएंगे। फीफा फाइनल के लिए सामान्य टिकट 32,970 डॉलर तक में बेच रहा है। उन टिकटों की कीमत 34,500 डॉलर रखी गई है, जिनके साथ भोजन और पेय पदार्थों की सुविधा भी उपलब्ध है।

 

इसे भी पढ़ें: World Cup में हार के बाद Portugal टीम में बड़ा फेरबदल, Cristiano Ronaldo पर बोले नए कोच Jorge Jesus

 

 टिकटों की कीमत उड़ा देगी होश

फीफा इस बार कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ने पर आमादा है। फाइनल मैच के लिए सामान्य टिकटों की कीमत ही 32,970 डॉलर (लगभग 27 लाख रुपये से अधिक) तक पहुंच गई है। वहीं, जिन टिकटों के साथ खाना और ड्रिंक्स (हॉस्पिटैलिटी पैकेज) शामिल हैं, उनकी कीमत 34,500 डॉलर रखी गई है। खेल प्रेमियों का कहना है कि फुटबॉल जैसे आम लोगों के खेल को फीफा अब सिर्फ अमीरों का खेल बनाता जा रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow