Chaturmas 2026: योगिनी-देवशयनी एकादशी कब? जानें व्रत-पारण का पूरा Time

वैदिक पंचांग के मुताबिक 30 जून से आषाढ़ माह की शुरूआत हो चुकी है। वहीं इस माह की समाप्ति 29 जुलाई को होगी। आषाढ़ महीने में योगिनी एकादशी और देवशयनी एकादशी मनाई जाएगी। एकादशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित होगी। देवशयनी एकादशी से चातुर्मास की शुरूआत होती है। इस अवधि में कोई भी मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि आषाढ़ माह में योगिनी एकादशी और देवशयनी एकादशी कब है।योगिनी एकादशी तिथि और मुहूर्तद्रिक पंचांग के मुताबिक आषाढ़ माह की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि की शुरूआत 10 जुलाई की सुबह 08:16 मिनट से हो रही है। वहीं 11 जुलाई की सुबह 05:22 मिनट पर इस तिथि की समाप्ति होगी। उदयातिथि के मुताबिक 10 जुलाई को योगिनी एकादशी का व्रत किया जा रहा है।इसे भी पढ़ें: Yogini Ekadashi पर लगेगा Bhadra Kaal, जानें पूजा पर पड़ेगा असर? नोट करें सही Date और Shubh Muhuratव्रत पारण समययोगिनी एकादशी व्रत का पारण 11 जुलाई को किया जाएगा। इस दिन पारण का समय दोपहर 01:50 मिनट से लेकर शाम को 04:36 मिनट तक है।देवशयनी एकादशी तिथि और मुहूर्तवैदिक पंचांग के मुताबिक 25 जुलाई को देवशयनी एकादशी का व्रत किया जाएगा और इसी दिन से चातुर्मास की शुरूआत होगी। आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि की शुरूआत 24 जुलाई की सुबह 09:12 मिनट पर होगी। वहीं अगले दिन यानी की 25 जुलाई को दिन में 11:34 मिनट पर इस तिथि की समाप्ति होगी।देवशयनी एकादशी पारण समय25 जुलाई 2026 को देवशयनी एकादशी व्रत का पारण किया जाएगा। इस दिन पारण का समय सुबह 05:39 मिनट से लेकर सुबह 08:22 मिनट तक है। इस दौरान कभी भी व्रत पारण किया जा सकता है।इन बातों का रखें खास ध्यानएकादशी तिथि को चावल का सेवन नहीं करना चाहिए।इस दिन तुलसी के पत्ते न तोड़ें और न तुलसी के पौधे में जल देना चाहिए।घर और मंदिर की साफ-सफाई करें।इस दिन बातचीत में गलत शब्दों का इस्तेमाल न करें।तामसिक भोजन करने से बचना चाहिए।

PNSPNS
Jul 11, 2026 - 09:07
 0
Chaturmas 2026: योगिनी-देवशयनी एकादशी कब? जानें व्रत-पारण का पूरा Time
वैदिक पंचांग के मुताबिक 30 जून से आषाढ़ माह की शुरूआत हो चुकी है। वहीं इस माह की समाप्ति 29 जुलाई को होगी। आषाढ़ महीने में योगिनी एकादशी और देवशयनी एकादशी मनाई जाएगी। एकादशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित होगी। देवशयनी एकादशी से चातुर्मास की शुरूआत होती है। इस अवधि में कोई भी मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि आषाढ़ माह में योगिनी एकादशी और देवशयनी एकादशी कब है।

योगिनी एकादशी तिथि और मुहूर्त

द्रिक पंचांग के मुताबिक आषाढ़ माह की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि की शुरूआत 10 जुलाई की सुबह 08:16 मिनट से हो रही है। वहीं 11 जुलाई की सुबह 05:22 मिनट पर इस तिथि की समाप्ति होगी। उदयातिथि के मुताबिक 10 जुलाई को योगिनी एकादशी का व्रत किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: Yogini Ekadashi पर लगेगा Bhadra Kaal, जानें पूजा पर पड़ेगा असर? नोट करें सही Date और Shubh Muhurat


व्रत पारण समय

योगिनी एकादशी व्रत का पारण 11 जुलाई को किया जाएगा। इस दिन पारण का समय दोपहर 01:50 मिनट से लेकर शाम को 04:36 मिनट तक है।

देवशयनी एकादशी तिथि और मुहूर्त

वैदिक पंचांग के मुताबिक 25 जुलाई को देवशयनी एकादशी का व्रत किया जाएगा और इसी दिन से चातुर्मास की शुरूआत होगी। आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि की शुरूआत 24 जुलाई की सुबह 09:12 मिनट पर होगी। वहीं अगले दिन यानी की 25 जुलाई को दिन में 11:34 मिनट पर इस तिथि की समाप्ति होगी।

देवशयनी एकादशी पारण समय

25 जुलाई 2026 को देवशयनी एकादशी व्रत का पारण किया जाएगा। इस दिन पारण का समय सुबह 05:39 मिनट से लेकर सुबह 08:22 मिनट तक है। इस दौरान कभी भी व्रत पारण किया जा सकता है।

इन बातों का रखें खास ध्यान

एकादशी तिथि को चावल का सेवन नहीं करना चाहिए।

इस दिन तुलसी के पत्ते न तोड़ें और न तुलसी के पौधे में जल देना चाहिए।

घर और मंदिर की साफ-सफाई करें।

इस दिन बातचीत में गलत शब्दों का इस्तेमाल न करें।

तामसिक भोजन करने से बचना चाहिए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow