UK Board Result 2026: 10वीं-12वीं के नतीजे घोषित, यहां देखें रिजल्ट डाउनलोड करने का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

उत्तराखंड बोर्ड के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अब छात्रों का इंतजार खत्म हुआ।  उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने आज यानी 25 अप्रैल को दोनों ही कक्षाओं 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित किया है। अब आप ऑफिशियल वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाकर रिजल्ट को चेक कर सकते हैं।इस बार कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में करीब 2 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे। वहीं, कक्षा दसवीं के कुल 1,12,266 छात्र और कक्षा बारहवीं के कुल 1,02,986 छात्र बोर्ड एग्जाम में शामिल हुए थे। छात्र अपना रिजल्ट वेबसाइट के अलावा डिजीलॉकर से भी चेक कर सकते हैं।कैसे और कहां से डाउनलोड करें रिजल्टउत्तराखंड बोर्ड ने आज, 25 अप्रैल को कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों के परिणाम घोषित कर दिए हैं। ऐसे में विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यहां रिजल्ट डाउनलोड करने की आसान प्रक्रिया बताई गई है। इन सरल स्टेप्स को अपनाकर छात्र आसानी से अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं-- सबसे पहले आप ऑफिशियल वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाकर विजिट करें।- अब वेबसाइट के होमेपज पर UBSE Board 10th 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।- इसके बाद लिंक पर क्लिक करने से लॉगिन क्रेडेंशियल को जमा करें।- लॉगिन क्रेडेंशियल को जमा होने के बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।- आखिर में इसका प्रिंट आउट लेकर रख लें।UK Board 10th Topper List- अक्षत गोपाल - 98.20%- इशांत कोठरी और भूमिका - 98%- योगेश जोशी- 97.80% UK Board 12th Topper List- गीतिका और सुशीला मेंददीस्ता - 98%- आर्यन - 97.8%- वंशिका - 97%पास होने के लिए इतने अंक जरूरीउत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाओं में उत्तीर्ण होने के लिए विद्यार्थियों को हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी होता है। यदि कोई छात्र इस निर्धारित अंक से कम स्कोर करता है, तो उसे असफल माना जाएगा।

PNSPNS
Apr 26, 2026 - 16:17
 0
UK Board Result 2026: 10वीं-12वीं के नतीजे घोषित, यहां देखें रिजल्ट डाउनलोड करने का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस
उत्तराखंड बोर्ड के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अब छात्रों का इंतजार खत्म हुआ।  उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने आज यानी 25 अप्रैल को दोनों ही कक्षाओं 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित किया है। अब आप ऑफिशियल वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाकर रिजल्ट को चेक कर सकते हैं।

इस बार कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में करीब 2 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे। वहीं, कक्षा दसवीं के कुल 1,12,266 छात्र और कक्षा बारहवीं के कुल 1,02,986 छात्र बोर्ड एग्जाम में शामिल हुए थे। छात्र अपना रिजल्ट वेबसाइट के अलावा डिजीलॉकर से भी चेक कर सकते हैं।

कैसे और कहां से डाउनलोड करें रिजल्ट

उत्तराखंड बोर्ड ने आज, 25 अप्रैल को कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों के परिणाम घोषित कर दिए हैं। ऐसे में विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यहां रिजल्ट डाउनलोड करने की आसान प्रक्रिया बताई गई है। इन सरल स्टेप्स को अपनाकर छात्र आसानी से अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं-

- सबसे पहले आप ऑफिशियल वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाकर विजिट करें।

- अब वेबसाइट के होमेपज पर UBSE Board 10th 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।

- इसके बाद लिंक पर क्लिक करने से लॉगिन क्रेडेंशियल को जमा करें।

- लॉगिन क्रेडेंशियल को जमा होने के बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।

- आखिर में इसका प्रिंट आउट लेकर रख लें।

UK Board 10th Topper List

- अक्षत गोपाल - 98.20%

- इशांत कोठरी और भूमिका - 98%

- योगेश जोशी- 97.80%

 UK Board 12th Topper List

- गीतिका और सुशीला मेंददीस्ता - 98%

- आर्यन - 97.8%

- वंशिका - 97%

पास होने के लिए इतने अंक जरूरी

उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाओं में उत्तीर्ण होने के लिए विद्यार्थियों को हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी होता है। यदि कोई छात्र इस निर्धारित अंक से कम स्कोर करता है, तो उसे असफल माना जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow