Mercedes-Benz V-Class MPV भारत में लॉन्च, चलता-फिरता महल, क़ीमत 1.40 करोड़ रुपये

जर्मनी की लक्जरी कार विनिर्माता कंपनी मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने सोमवार को भारतीय बाजार में अपनी वी-क्लास लक्जरी एमपीवी (बहुउद्देश्यीय वाहन) पेश की है। इसकी कीमत 1.40 करोड़ रुपये है। वी क्लास एमपीवी को स्थानीय स्तर पर असेंबल किया गया है। यह मर्सिडीज बेंज इंडिया के चाकन विनिर्माण संयंत्र में उत्पादित कंपनी का 12वां मॉडल है। पुणे के चाकन संयंत्र की सालाना उत्पादन क्षमता 20,000 इकाई की है। कंपनी अगले वित्त वर्ष में अपनी वाहन बिक्री में वृद्धि की उम्मीद कर रही है, हालांकि यह दो अंक में नहीं हो सकती। कंपनी ने कहा कि कोविड-19 के बाद देश में लक्जरी एमपीवी खंड का बाजार बदल गया है। मर्सिडीज-बेंज इंडिया के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) संतोष अय्यर ने कहा, ‘‘भारतीय आर्थिक आधार मजबूत है, इसलिए बिक्री में वृद्धि संभव है। लेकिन मैं इसे दो अंक में नहीं आंकता। उन्होंने बताया कि कैलेंडर वर्ष 2025 में बिक्री स्थिर रही थी और इस वित्त वर्ष में भी स्थिति इसी तरह रहने की संभावना है। अय्यर ने कहा कि मार्च इस तिमाही का सबसे महत्वपूर्ण महीना है और बिक्री के नतीजे इसी पर निर्भर करेंगे। उन्होंने कहा कि जनवरी में कीमत बढ़ा दी गई थी और अप्रैल में दूसरी बढ़ोतरी होगी, जो बिक्री पर थोड़ा असर डाल सकती है।

PNSPNS
Mar 3, 2026 - 13:02
 0
Mercedes-Benz V-Class MPV भारत में लॉन्च, चलता-फिरता महल, क़ीमत 1.40 करोड़ रुपये

जर्मनी की लक्जरी कार विनिर्माता कंपनी मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने सोमवार को भारतीय बाजार में अपनी वी-क्लास लक्जरी एमपीवी (बहुउद्देश्यीय वाहन) पेश की है। इसकी कीमत 1.40 करोड़ रुपये है। वी क्लास एमपीवी को स्थानीय स्तर पर असेंबल किया गया है। यह मर्सिडीज बेंज इंडिया के चाकन विनिर्माण संयंत्र में उत्पादित कंपनी का 12वां मॉडल है। पुणे के चाकन संयंत्र की सालाना उत्पादन क्षमता 20,000 इकाई की है।

कंपनी अगले वित्त वर्ष में अपनी वाहन बिक्री में वृद्धि की उम्मीद कर रही है, हालांकि यह दो अंक में नहीं हो सकती। कंपनी ने कहा कि कोविड-19 के बाद देश में लक्जरी एमपीवी खंड का बाजार बदल गया है। मर्सिडीज-बेंज इंडिया के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) संतोष अय्यर ने कहा, ‘‘भारतीय आर्थिक आधार मजबूत है, इसलिए बिक्री में वृद्धि संभव है। लेकिन मैं इसे दो अंक में नहीं आंकता। उन्होंने बताया कि कैलेंडर वर्ष 2025 में बिक्री स्थिर रही थी और इस वित्त वर्ष में भी स्थिति इसी तरह रहने की संभावना है।

अय्यर ने कहा कि मार्च इस तिमाही का सबसे महत्वपूर्ण महीना है और बिक्री के नतीजे इसी पर निर्भर करेंगे। उन्होंने कहा कि जनवरी में कीमत बढ़ा दी गई थी और अप्रैल में दूसरी बढ़ोतरी होगी, जो बिक्री पर थोड़ा असर डाल सकती है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow