Crude Oil कीमतों में तेजी से Share Market में गिरावट, Sensex 158 अंक टूटा
वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आने से सोमवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 19.38 अंक की गिरावट के साथ78,479.79 अंक पर आ गया। वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला निफ्टी 5.10 अंक फिसलकर 24,567.45 अंक पर कारोबार कर रहा था।इसे भी पढ़ें: Sensex की 4 कंपनियों का Market Cap ₹1.43 लाख करोड़ बढ़ा, SBI को हुआ सबसे ज्यादा फायदाबाद में कारोबार के दौरान सेंसेक्स 158.62 अंक टूटकर 78,340.55 अंक पर और निफ्टी 45.20 अंक गिरकर 24,524.95 अंक पर आ गया। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में इटरनल, भारतीय स्टेट बैंक, इंटरग्लोब एविएशन, पावर ग्रिड, एनटीपीसी और भारती एयरटेल के शेयर प्रमुख रूप से नुकसान में रहे। वहीं, टाइटन, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा और एचसीएल टेक के शेयर बढ़त में कारोबार कर रहे थे।अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 1.03 प्रतिशत बढ़कर 84.41 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को शुद्ध आधार पर 480.24 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की-225, चीन का एसएसई कम्पोजिटऔर हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।इसे भी पढ़ें: Sensex 456 अंक गिरकर 78,499 पर बंद हुआ, Brent Crude के असर से Nifty भी फिसलाअमेरिकी शेयर बाजार शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे। शुक्रवार को सेंसेक्स 455.59 अंक टूटकर 78,499.17 अंक पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 65.35 अंककी गिरावट के साथ 24,570.65 अंक पर बंद हुआ था।
वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आने से सोमवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 19.38 अंक की गिरावट के साथ78,479.79 अंक पर आ गया। वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला निफ्टी 5.10 अंक फिसलकर 24,567.45 अंक पर कारोबार कर रहा था।
इसे भी पढ़ें: Sensex की 4 कंपनियों का Market Cap ₹1.43 लाख करोड़ बढ़ा, SBI को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
बाद में कारोबार के दौरान सेंसेक्स 158.62 अंक टूटकर 78,340.55 अंक पर और निफ्टी 45.20 अंक गिरकर 24,524.95 अंक पर आ गया। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में इटरनल, भारतीय स्टेट बैंक, इंटरग्लोब एविएशन, पावर ग्रिड, एनटीपीसी और भारती एयरटेल के शेयर प्रमुख रूप से नुकसान में रहे। वहीं, टाइटन, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा और एचसीएल टेक के शेयर बढ़त में कारोबार कर रहे थे।
अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 1.03 प्रतिशत बढ़कर 84.41 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को शुद्ध आधार पर 480.24 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की-225, चीन का एसएसई कम्पोजिटऔर हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।
इसे भी पढ़ें: Sensex 456 अंक गिरकर 78,499 पर बंद हुआ, Brent Crude के असर से Nifty भी फिसला
अमेरिकी शेयर बाजार शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे। शुक्रवार को सेंसेक्स 455.59 अंक टूटकर 78,499.17 अंक पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 65.35 अंककी गिरावट के साथ 24,570.65 अंक पर बंद हुआ था।
What's Your Reaction?