Leonardo Da Vinci Death Anniversary: इटली के महान चित्रकार थे लियोनार्डो दा विंची, जानिए दिलचस्प बातें

दुनिया के महान चित्रकार लियोनार्डो दा विंची का 02 मई को निधन हो गया था। हालांकि उनकी सबसे फेमस पेंटिंग मोनालिसा मानी जाती है। वह न सिर्फ एक महान अविष्कारक थे, बल्कि वह एक आर्किटेक्ट, जीव विज्ञान और शरीर रचना विज्ञान के एक्सपर्ट भी थे। उन्होंने यूरोपीय कला में कुछ सबसे प्रसिद्ध चित्र बनाए थे। तो आइए जानते हैं उनकी डेथ एनिवर्सरी के मौके पर लियोनार्डो दा विंची के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...जन्म और परिवारइटली में विंचीटाउन के अंचियानो गांव में 15 अप्रैल 1452 को लियोनार्डो दा विंची का जन्म हुआ था। उन्होंने पूरी जिंदगी शादी नहीं की थी। इसके अलावा बताया जाता है कि वह कभी स्कूल भी नहीं गए थे। बता दें कि वह एक चित्रकार होने के साथ ही कई अविष्कारों का शुरूआती खाका खींचने वाले महान अविष्कारक भी थे।इसे भी पढ़ें: Balraj Sahni Birth Anniversary: दिग्गज कलाकार ही नहीं क्रांतिकारी भी थे बलराज साहनी, ऐसे शुरू किया था फिल्मी सफरलियोनार्डो के आविष्कारचित्रकारी के साथ ही लियोनार्डो का संगीत से भी गहरा लगाव था। वहीं 1482 में उन्होंने घोड़े के सिर के आकार का एक वाद्ययंत्र बनाया था। इसको देखकर फ्लोरेंस के ड्यूक काफी खुश हुए थे। वहीं लियोनार्डे ने हथियारबंद वाहन, उड़ने वाली मशीन, सौर ऊर्जा के इस्तेमाल और आकाश के रंग को लेकर भी अवधारणा देने का श्रेय उन्हीं को जाता है। इसके अलावा लियोनार्डो ने जीव विज्ञान, ऑर्किटेक्टर और शरीर की रचना के विज्ञान पर भी बहुत सारी जानकारी एकत्र की थी।प्राप्त जानकारी के अनुसार, उन्होंने अस्पतालों में मौजूद शवों के माध्यम से शरीर की संरचना का भी अध्ययन किया था। इसके अलावा लियोनार्डो ने कई और बेहतरीन चित्रों की रचना की है। जोकि दुनियाभर में काफी लोकप्रिय हुए हैं। उनके चित्रों की रचना में 'द बप्तिस्म ऑफ क्राइस्ट', 'द अनंसिएशन', 'द अडोरेशन ऑफ द मागी' आदि शामिल हैं।बता दें कि गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के मुताबिक लियोनार्डो दा विंची कि मोनालिसा कि पेंटिंग इतिहास में सबसे ज्यादा इंश्योर्ड पेंटिंग है। साल 1911 में पेरिस के लौव्रे म्यूजियम से चोरी होने के बाद मोनालिसा की पेंटिंग सबसे फेमस तस्वीर बन गई थी। लियोनार्डो ने मोनालिसा की आंख की दाईं पुतली पर उन्होंने अपने हस्ताक्षर किए थे। वह एक समय पर दोनों हाथों से काम कर सकते थे।मृत्युलियोनार्डो का 02 मई 1519 को 67 साल की उम्र में निधन हो गया था।

PNSPNS
May 3, 2025 - 03:31
 0
Leonardo Da Vinci Death Anniversary: इटली के महान चित्रकार थे लियोनार्डो दा विंची, जानिए दिलचस्प बातें
दुनिया के महान चित्रकार लियोनार्डो दा विंची का 02 मई को निधन हो गया था। हालांकि उनकी सबसे फेमस पेंटिंग मोनालिसा मानी जाती है। वह न सिर्फ एक महान अविष्कारक थे, बल्कि वह एक आर्किटेक्ट, जीव विज्ञान और शरीर रचना विज्ञान के एक्सपर्ट भी थे। उन्होंने यूरोपीय कला में कुछ सबसे प्रसिद्ध चित्र बनाए थे। तो आइए जानते हैं उनकी डेथ एनिवर्सरी के मौके पर लियोनार्डो दा विंची के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

जन्म और परिवार
इटली में विंचीटाउन के अंचियानो गांव में 15 अप्रैल 1452 को लियोनार्डो दा विंची का जन्म हुआ था। उन्होंने पूरी जिंदगी शादी नहीं की थी। इसके अलावा बताया जाता है कि वह कभी स्कूल भी नहीं गए थे। बता दें कि वह एक चित्रकार होने के साथ ही कई अविष्कारों का शुरूआती खाका खींचने वाले महान अविष्कारक भी थे।

इसे भी पढ़ें: Balraj Sahni Birth Anniversary: दिग्गज कलाकार ही नहीं क्रांतिकारी भी थे बलराज साहनी, ऐसे शुरू किया था फिल्मी सफर

लियोनार्डो के आविष्कार
चित्रकारी के साथ ही लियोनार्डो का संगीत से भी गहरा लगाव था। वहीं 1482 में उन्होंने घोड़े के सिर के आकार का एक वाद्ययंत्र बनाया था। इसको देखकर फ्लोरेंस के ड्यूक काफी खुश हुए थे। वहीं लियोनार्डे ने हथियारबंद वाहन, उड़ने वाली मशीन, सौर ऊर्जा के इस्तेमाल और आकाश के रंग को लेकर भी अवधारणा देने का श्रेय उन्हीं को जाता है। इसके अलावा लियोनार्डो ने जीव विज्ञान, ऑर्किटेक्टर और शरीर की रचना के विज्ञान पर भी बहुत सारी जानकारी एकत्र की थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उन्होंने अस्पतालों में मौजूद शवों के माध्यम से शरीर की संरचना का भी अध्ययन किया था। इसके अलावा लियोनार्डो ने कई और बेहतरीन चित्रों की रचना की है। जोकि दुनियाभर में काफी लोकप्रिय हुए हैं। उनके चित्रों की रचना में 'द बप्तिस्म ऑफ क्राइस्ट', 'द अनंसिएशन', 'द अडोरेशन ऑफ द मागी' आदि शामिल हैं।

बता दें कि गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के मुताबिक लियोनार्डो दा विंची कि मोनालिसा कि पेंटिंग इतिहास में सबसे ज्यादा इंश्योर्ड पेंटिंग है। साल 1911 में पेरिस के लौव्रे म्यूजियम से चोरी होने के बाद मोनालिसा की पेंटिंग सबसे फेमस तस्वीर बन गई थी। लियोनार्डो ने मोनालिसा की आंख की दाईं पुतली पर उन्होंने अपने हस्ताक्षर किए थे। वह एक समय पर दोनों हाथों से काम कर सकते थे।

मृत्यु
लियोनार्डो का 02 मई 1519 को 67 साल की उम्र में निधन हो गया था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow