जानलेवा Heatwave में AC बना आग का गोला, Greater Noida में फटा कंप्रेसर, ये 5 गलतियां कभी न दोहराएं

भीषण गर्मी की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में सबके घर में एयर कंडीशनर (AC) चलने लगी है और यह जरुरत का हिस्सा भी है। हालांकि कई बार यह राहत देने वाली एसी खतरनाक भी साबित हो जाती है। हाल ही में एक मामला ग्रेटर नोएडा वेस्ट से आया है, इस घटना ने इस खतरे का उजागार किया है। दरअसल, एक फ्लैट की बालकनी में लगे AC के कंप्रेसर में अचानक आग लग गई। जिसके बाद कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया। इसकी वजह से पूरा घर उसकी चपेट में आ गया। लेकिन समय रहते घर से बाहर निकलने से बढ़ी घटना टल गई है। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ेगी इस तरह की घटना सामने आती रहेगी। इसलिए एसी चलाते समय इन 5 बड़ी गलतियों से बचना चाहिए।कहीं आप तो नहीं कर रहे ये 5 गलतियां?सर्विसिंग को नजरअंदाज करनाअगर AC की सर्विसिंग टाइम पर न हो, तो धूल और गंदगी इसमें जमा हो जाती है। जिससे ओवरहीटिंग और शॉर्ट सर्किट का खतरा काफी बढ़ जाता है।लोकल या खराब क्वालिटी की वायरिंगहाल ही में आपने नया एसी लगवाया है या लगवाने वाले हैं तो लोकल या खराब क्वालिटी की वायरिंग न करवाएं। सस्ती वायरिंग या ढीले कनेक्शन आग लगने की सबसे बड़ी वजह बन जाता है। इसलिए हमेशा अच्छी क्वालिटी के तार और इंस्टॉलेशन का ध्यान दें। ये भी पढ़ें: AC Service Guide: जेट या नॉर्मल सर्विस में कौन है बेहतर? जानें फायदे-नुकसान और सही समय लंबे समय तक लगातार यूजआज भी कई लोग एयर कंडीशनर को लंबे समय तक लगातार चलाते रहते हैं, लेकिन यह आदत नुकसानदायक साबित हो सकती है। लगातार उपयोग से कंप्रेसर पर अतिरिक्त भार पड़ता है, जिससे उसके गर्म होने का खतरा बढ़ जाता है और कभी-कभी यह आग लगने जैसी गंभीर स्थिति भी पैदा कर सकता है।ओवरलोडेड सॉकेट में ACकई लोग ओवरलोडेड सॉकेट में AC यूज करते हैं, जो काफी खतरनाक हो सकता है। एक ही बोर्ड में कई हाई-पावर डिवाइस लगाने से सर्किट ओवरलोड हो जाता है, जो शॉर्ट सर्किट का कारण बनता है।आउटडोर यूनिट के आसपास गंदगीअक्सर देखा जाता है कि लोग एसी लगने के बाद आउटडोर यूनिट को चेक नहीं करते, फिर इसके आसपास मौजूद गंदगी को जमा हो जाती है। बालकनी या छत पर रखे एसी के आउटडोर यूनिट के पास कचरा, प्लास्टिक या सूखी पत्तियां जमा होने से आग तेजी से फैल जाती है। 

PNSPNS
Apr 22, 2026 - 20:17
 0
जानलेवा Heatwave में AC बना आग का गोला, Greater Noida में फटा कंप्रेसर, ये 5 गलतियां कभी न दोहराएं
भीषण गर्मी की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में सबके घर में एयर कंडीशनर (AC) चलने लगी है और यह जरुरत का हिस्सा भी है। हालांकि कई बार यह राहत देने वाली एसी खतरनाक भी साबित हो जाती है। हाल ही में एक मामला ग्रेटर नोएडा वेस्ट से आया है, इस घटना ने इस खतरे का उजागार किया है। 
दरअसल, एक फ्लैट की बालकनी में लगे AC के कंप्रेसर में अचानक आग लग गई। जिसके बाद कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया। इसकी वजह से पूरा घर उसकी चपेट में आ गया। लेकिन समय रहते घर से बाहर निकलने से बढ़ी घटना टल गई है। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ेगी इस तरह की घटना सामने आती रहेगी। इसलिए एसी चलाते समय इन 5 बड़ी गलतियों से बचना चाहिए।

कहीं आप तो नहीं कर रहे ये 5 गलतियां?


सर्विसिंग को नजरअंदाज करना

अगर AC की सर्विसिंग टाइम पर न हो, तो धूल और गंदगी इसमें जमा हो जाती है। जिससे ओवरहीटिंग और शॉर्ट सर्किट का खतरा काफी बढ़ जाता है।

लोकल या खराब क्वालिटी की वायरिंग

हाल ही में आपने नया एसी लगवाया है या लगवाने वाले हैं तो लोकल या खराब क्वालिटी की वायरिंग न करवाएं। सस्ती वायरिंग या ढीले कनेक्शन आग लगने की सबसे बड़ी वजह बन जाता है। इसलिए हमेशा अच्छी क्वालिटी के तार और इंस्टॉलेशन का ध्यान दें।
 

लंबे समय तक लगातार यूज

आज भी कई लोग एयर कंडीशनर को लंबे समय तक लगातार चलाते रहते हैं, लेकिन यह आदत नुकसानदायक साबित हो सकती है। लगातार उपयोग से कंप्रेसर पर अतिरिक्त भार पड़ता है, जिससे उसके गर्म होने का खतरा बढ़ जाता है और कभी-कभी यह आग लगने जैसी गंभीर स्थिति भी पैदा कर सकता है।

ओवरलोडेड सॉकेट में AC

कई लोग ओवरलोडेड सॉकेट में AC यूज करते हैं, जो काफी खतरनाक हो सकता है। एक ही बोर्ड में कई हाई-पावर डिवाइस लगाने से सर्किट ओवरलोड हो जाता है, जो शॉर्ट सर्किट का कारण बनता है।

आउटडोर यूनिट के आसपास गंदगी

अक्सर देखा जाता है कि लोग एसी लगने के बाद आउटडोर यूनिट को चेक नहीं करते, फिर इसके आसपास मौजूद गंदगी को जमा हो जाती है। बालकनी या छत पर रखे एसी के आउटडोर यूनिट के पास कचरा, प्लास्टिक या सूखी पत्तियां जमा होने से आग तेजी से फैल जाती है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow