Japan Earthquake | पश्चिमी जापान में शक्तिशाली भूकंप, सुनामी का कोई खतरा नहीं: अधिकारी

पश्चिमी जापान में मंगलवार को शक्तिशाली भूकंप आया लेकिन इससे सुनामी का कोई खतरा नहीं है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार भूकंप की तीव्रता 6.2 थी और यह उत्तर-पश्चिमी जापान के शिमाने प्रांत में आया। प्रांतीय राजधानी मात्सुए और तोत्तोरी प्रांत के कुछ शहर समेत आसपास के शहरों में सबसे अधिक झटके महसूस किए गए।इसे भी पढ़ें: US-Venezuela टकराव के बाद तेल कंपनियों पर नजर, शेवरॉन को मिल सकता है बड़ा फायदा एजेंसी ने बताया कि भूकंप का केंद्र लगभग 10 किलोमीटर (6.2 मील) की गहराई में था। उसने साथ ही कहा कि सुनामी का कोई खतरा नहीं है। भूकंप से जान-माल के किसी प्रकार के नुकसान की फिलहाल कोई सूचना नहीं मिली है।इसे भी पढ़ें: Iran Protests Escalate | ईरान में विरोध प्रदर्शनों में अब तक कम से कम 35 लोगों की मौत, 1,200 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया परमाणु विनियमन प्राधिकरण ने कहा कि क्षेत्र में शिमाने परमाणु बिजली संयंत्र और एक संबंधित केंद्र में कोई असामान्यता नहीं पाई गई। जापान, प्रशांत के ‘रिंग ऑफ फायर’ कहलाने वाले क्षेत्र पर स्थित है जो भूकंप के लिहाज से दुनिया के सबसे संवेदनशील क्षेत्रों में से एक है।

PNSPNS
Jan 6, 2026 - 14:57
 0
Japan Earthquake | पश्चिमी जापान में शक्तिशाली भूकंप, सुनामी का कोई खतरा नहीं: अधिकारी

पश्चिमी जापान में मंगलवार को शक्तिशाली भूकंप आया लेकिन इससे सुनामी का कोई खतरा नहीं है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार भूकंप की तीव्रता 6.2 थी और यह उत्तर-पश्चिमी जापान के शिमाने प्रांत में आया। प्रांतीय राजधानी मात्सुए और तोत्तोरी प्रांत के कुछ शहर समेत आसपास के शहरों में सबसे अधिक झटके महसूस किए गए।

इसे भी पढ़ें: US-Venezuela टकराव के बाद तेल कंपनियों पर नजर, शेवरॉन को मिल सकता है बड़ा फायदा

एजेंसी ने बताया कि भूकंप का केंद्र लगभग 10 किलोमीटर (6.2 मील) की गहराई में था। उसने साथ ही कहा कि सुनामी का कोई खतरा नहीं है। भूकंप से जान-माल के किसी प्रकार के नुकसान की फिलहाल कोई सूचना नहीं मिली है।

इसे भी पढ़ें: Iran Protests Escalate | ईरान में विरोध प्रदर्शनों में अब तक कम से कम 35 लोगों की मौत, 1,200 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया

परमाणु विनियमन प्राधिकरण ने कहा कि क्षेत्र में शिमाने परमाणु बिजली संयंत्र और एक संबंधित केंद्र में कोई असामान्यता नहीं पाई गई। जापान, प्रशांत के ‘रिंग ऑफ फायर’ कहलाने वाले क्षेत्र पर स्थित है जो भूकंप के लिहाज से दुनिया के सबसे संवेदनशील क्षेत्रों में से एक है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow