Israel-Lebanon War | महायुद्ध की आहट तेज! सीज़फ़ायर के बीच इज़रायल का बेरूत पर भीषण हमला, 182 की लोगों की मौत

मध्य पूर्व में शांति की उम्मीदों को उस समय करारा झटका लगा जब अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध-विराम (Ceasefire) की घोषणा के चंद घंटों के भीतर इज़रायल ने लेबनान की राजधानी बेरूत पर अब तक का सबसे घातक हमला कर दिया। बुधवार को हुए इन हवाई हमलों में कम से कम 182 लोगों की मौत हो गई और 890 से अधिक लोग घायल हुए हैं।यह हमला इज़रायल-हिज़बुल्लाह संघर्ष के इतिहास में एक दिन में होने वाली मौतों का सबसे बड़ा आंकड़ा है।इसे भी पढ़ें: Strait Of Hormuz Crisis | Middle East में फिर गहराया संकट! ईरान ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य किया बंद, सीज़फ़ायर पर मंडराए संकट के बादल ईरानी अधिकारियों का कहना है कि इजराइल और अमेरिका के साथ हुए युद्ध-विराम समझौते में लेबनान को शामिल किया जाना था जबकि इजराइल व अमेरिका का कहना है कि इसमें लेबनान शामिल नहीं है। इससे पहले, इजराइल ने लेबनान पर हमले के बाद कहा था कि ईरान के साथ हुआ युद्ध-विराम समझौता लेबनान में तेहरान के समर्थन वाले चरमपंथी समूह हिजबुल्ला के साथ उसकी लड़ाई पर लागू नहीं होता।इसे भी पढ़ें: Kerala Assembly Elections: केरल की 140 विधानसभा सीट पर चुनाव के लिए मतदान जारी वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी एक समाचार चैनल से कहा कि हिजबुल्ला की वजह से लेबनान को युद्ध-विराम समझौते में शामिल नहीं किया गया गया है। उन्होंने लेबनान पर इजराइल के हालिया हमलों के बारे में पूछे जाने पर कहा कि “वह एक अलग लड़ाई है।” हालांकि, समझौते में मध्यस्थता करने वाले पाकिस्तान ने पहले कहा था कि ईरान युद्ध में दो हफ्ते के युद्ध-विराम के तहत इजराइल अपने हमले रोक देगा। मंत्रालय ने बताया कि लेबनान पर हुए हमलों में कम से कम 182 लोग मारे गए है और 890 अन्य लोग घायल हुए हैं। युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक लेबनान में महज करीब पांच सप्ताह में 1,739 लोग मारे गए हैं और 5,873 लोग घायल हुए हैं। इस बीच, ईरान के सरकारी मीडिया की खबर में कहा गया कि तेहरान ने लेबनान पर इजराइली हमलों के जवाब में होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से बंद कर दिया है।

PNSPNS
Apr 9, 2026 - 09:57
 0
Israel-Lebanon War | महायुद्ध की आहट तेज! सीज़फ़ायर के बीच इज़रायल का बेरूत पर भीषण हमला, 182 की लोगों की मौत

मध्य पूर्व में शांति की उम्मीदों को उस समय करारा झटका लगा जब अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध-विराम (Ceasefire) की घोषणा के चंद घंटों के भीतर इज़रायल ने लेबनान की राजधानी बेरूत पर अब तक का सबसे घातक हमला कर दिया। बुधवार को हुए इन हवाई हमलों में कम से कम 182 लोगों की मौत हो गई और 890 से अधिक लोग घायल हुए हैं।यह हमला इज़रायल-हिज़बुल्लाह संघर्ष के इतिहास में एक दिन में होने वाली मौतों का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

इसे भी पढ़ें: Strait Of Hormuz Crisis | Middle East में फिर गहराया संकट! ईरान ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य किया बंद, सीज़फ़ायर पर मंडराए संकट के बादल

 

ईरानी अधिकारियों का कहना है कि इजराइल और अमेरिका के साथ हुए युद्ध-विराम समझौते में लेबनान को शामिल किया जाना था जबकि इजराइल व अमेरिका का कहना है कि इसमें लेबनान शामिल नहीं है। इससे पहले, इजराइल ने लेबनान पर हमले के बाद कहा था कि ईरान के साथ हुआ युद्ध-विराम समझौता लेबनान में तेहरान के समर्थन वाले चरमपंथी समूह हिजबुल्ला के साथ उसकी लड़ाई पर लागू नहीं होता।

इसे भी पढ़ें: Kerala Assembly Elections: केरल की 140 विधानसभा सीट पर चुनाव के लिए मतदान जारी

वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी एक समाचार चैनल से कहा कि हिजबुल्ला की वजह से लेबनान को युद्ध-विराम समझौते में शामिल नहीं किया गया गया है। उन्होंने लेबनान पर इजराइल के हालिया हमलों के बारे में पूछे जाने पर कहा कि “वह एक अलग लड़ाई है।” हालांकि, समझौते में मध्यस्थता करने वाले पाकिस्तान ने पहले कहा था कि ईरान युद्ध में दो हफ्ते के युद्ध-विराम के तहत इजराइल अपने हमले रोक देगा।

मंत्रालय ने बताया कि लेबनान पर हुए हमलों में कम से कम 182 लोग मारे गए है और 890 अन्य लोग घायल हुए हैं। युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक लेबनान में महज करीब पांच सप्ताह में 1,739 लोग मारे गए हैं और 5,873 लोग घायल हुए हैं। इस बीच, ईरान के सरकारी मीडिया की खबर में कहा गया कि तेहरान ने लेबनान पर इजराइली हमलों के जवाब में होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से बंद कर दिया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow