Interview Tips: इंटरव्यू में 'अपने बारे में बताएं' सवाल का इस तरह देंगे जवाब तो नौकरी होगी पक्की, फॉलो करें ये टिप्स

जब भी हम किसी इंटरव्यू के लिए जाते हैं, तो सबसे पहले यही सवाल किया जाता है कि आप अपने बारे में कुछ बताएं। हालांकि इस सवाल के जवाब में आपको एक तरह से अपने रिज्यूमे को समझना होता है। भले ही यह सवाल आसान लगता है, लेकिन सिर्फ इस सवाल के जवाब से ही आप अपनी नौकरी पक्की कर सकते हैं। आप इस सवाल के जवाब में एक स्पष्ट और संक्षिप्त कहानी पर ध्यान केंद्रित करें। जिससे कि आपकी योग्यता प्रबंधकों के सामने साबित हो सके। वहीं रिक्रूटर का ध्यान बनाए रखने के लिए आपको 2 मिनट के कम समय में उत्तर बताना जरूरी है।अनुभव करें हाइलाइटअगर आपका इंटरव्यू है तो आप काम का अनुभव बताने की बजाय नई भूमिका के अनुरूप अपने जवाब तैयार करें। आप जिस पद के लिए इंटरव्यू दे रहे हैं, उस पद से संबंधित अपनी पिछली उपलब्धियों, क्षमताओं और कौशल के बारे में बात करें। आप मेल खाती नौकरी के बारे में बताकर प्रबंधकों का ध्यान अपनी तरफ कर सकते हैं। इससे उन्हें यह समझने में मदद मिलेगी कि आपके पास इस पद के लिए प्रासंगिक कार्य अनुभव है।इसे भी पढ़ें: Germany Top Universities: जर्मनी में पढ़ाई का बना रहे हैं मन तो यहां देखें टॉप 5 यूनिवर्सिटीज, जानिए कितनी लगेगी फीसबदलाव की वजह स्पष्ट करेंअगर आप भी बार-बार नौकरी बदलते रहते हैं। तो ऐसा करने के पीछे के कारणों को पूरे आत्मविश्वास के साथ स्पष्ट करें। वहीं अगर आपको पिछली नौकरी से इसलिए निकाला गया, क्योंकि आप अपना प्रदर्शन नहीं कर पाए थे, तो इसको भी सकारात्मक पक्ष के तौर पर पेश करें।अपनी विशेषताएं बताएंआप इंटरव्यू में उन कारणों को भी बताना चाहिए, जिन विशेषताओं के आधार पर आपको पिछली नौकरी मिली थी। ऐसा करने से प्रबंधक को आपके पेशेवर प्रतिष्ठा के बारे में जानकारी होगी। वहीं अगर आप अपने कॅरियर में बदलाव किया है, तो उनके बारे में भी बताएं कि यह किस तरह से आपके लिए रणनीतिक कदम साबित हुआ है।अपना अनुभव व दृष्टिकोण साझा करेंअगर आप किसी अच्छी संस्था में काम करना चाहते हैं, तो खुद को अन्य उम्मीदवार की तुलना में बेहतर तरीके से पेश करें। आप इंटरव्यू के दौरान प्रबंधन के सामने अपने एक्सपीरियंस, कौशल और दृष्टिकोणों को साझा करें। वहीं आपके द्वारा अपनाई जाने वाली नई भूमिका में भी योगदान दे सकते हैं। आप अपने मूल्यों और रचनात्मकता के बारे में भी दिखा सकते हैं। जैसे अगर आप पत्रकारिता के क्षेत्र से अब मार्केटिंग में अपना कॅरियर बनाना चाह रहे हैं, तो इंटरव्यू के दौरान उन एक्सपीरियंस और कौशल के बारे में बात करें, जो मार्केटिंग फील्ड में बेहतर परिणाम ला सकें।

PNSPNS
Apr 25, 2025 - 03:30
 0
Interview Tips: इंटरव्यू में 'अपने बारे में बताएं' सवाल का इस तरह देंगे जवाब तो नौकरी होगी पक्की, फॉलो करें ये टिप्स
जब भी हम किसी इंटरव्यू के लिए जाते हैं, तो सबसे पहले यही सवाल किया जाता है कि आप अपने बारे में कुछ बताएं। हालांकि इस सवाल के जवाब में आपको एक तरह से अपने रिज्यूमे को समझना होता है। भले ही यह सवाल आसान लगता है, लेकिन सिर्फ इस सवाल के जवाब से ही आप अपनी नौकरी पक्की कर सकते हैं। आप इस सवाल के जवाब में एक स्पष्ट और संक्षिप्त कहानी पर ध्यान केंद्रित करें। जिससे कि आपकी योग्यता प्रबंधकों के सामने साबित हो सके। वहीं रिक्रूटर का ध्यान बनाए रखने के लिए आपको 2 मिनट के कम समय में उत्तर बताना जरूरी है।

अनुभव करें हाइलाइट
अगर आपका इंटरव्यू है तो आप काम का अनुभव बताने की बजाय नई भूमिका के अनुरूप अपने जवाब तैयार करें। आप जिस पद के लिए इंटरव्यू दे रहे हैं, उस पद से संबंधित अपनी पिछली उपलब्धियों, क्षमताओं और कौशल के बारे में बात करें। आप मेल खाती नौकरी के बारे में बताकर प्रबंधकों का ध्यान अपनी तरफ कर सकते हैं। इससे उन्हें यह समझने में मदद मिलेगी कि आपके पास इस पद के लिए प्रासंगिक कार्य अनुभव है।

इसे भी पढ़ें: Germany Top Universities: जर्मनी में पढ़ाई का बना रहे हैं मन तो यहां देखें टॉप 5 यूनिवर्सिटीज, जानिए कितनी लगेगी फीस


बदलाव की वजह स्पष्ट करें
अगर आप भी बार-बार नौकरी बदलते रहते हैं। तो ऐसा करने के पीछे के कारणों को पूरे आत्मविश्वास के साथ स्पष्ट करें। वहीं अगर आपको पिछली नौकरी से इसलिए निकाला गया, क्योंकि आप अपना प्रदर्शन नहीं कर पाए थे, तो इसको भी सकारात्मक पक्ष के तौर पर पेश करें।

अपनी विशेषताएं बताएं
आप इंटरव्यू में उन कारणों को भी बताना चाहिए, जिन विशेषताओं के आधार पर आपको पिछली नौकरी मिली थी। ऐसा करने से प्रबंधक को आपके पेशेवर प्रतिष्ठा के बारे में जानकारी होगी। वहीं अगर आप अपने कॅरियर में बदलाव किया है, तो उनके बारे में भी बताएं कि यह किस तरह से आपके लिए रणनीतिक कदम साबित हुआ है।

अपना अनुभव व दृष्टिकोण साझा करें
अगर आप किसी अच्छी संस्था में काम करना चाहते हैं, तो खुद को अन्य उम्मीदवार की तुलना में बेहतर तरीके से पेश करें। आप इंटरव्यू के दौरान प्रबंधन के सामने अपने एक्सपीरियंस, कौशल और दृष्टिकोणों को साझा करें। वहीं आपके द्वारा अपनाई जाने वाली नई भूमिका में भी योगदान दे सकते हैं। आप अपने मूल्यों और रचनात्मकता के बारे में भी दिखा सकते हैं। जैसे अगर आप पत्रकारिता के क्षेत्र से अब मार्केटिंग में अपना कॅरियर बनाना चाह रहे हैं, तो इंटरव्यू के दौरान उन एक्सपीरियंस और कौशल के बारे में बात करें, जो मार्केटिंग फील्ड में बेहतर परिणाम ला सकें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow