Gurugram में महिला यात्री के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में कैब चालक गिरफ्तार

गुरुग्राम में एक कैब चालक को वाहन में एक महिला यात्री के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद गुरुग्राम पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के वाहन को भी जब्त कर लिया है। पुलिस के अनुसार, यह घटना 15 दिसंबर को शाम लगभग छह बजे हुई, जब महिला अपने कार्यालय से घर लौटने के लिए वाहन में बैठी थी। महिला का आरोप है कि यात्रा के दौरान चालक ने अभद्र व्यवहार किया, अपशब्दों कहे और अंततः उसे वाहन से उतरने के लिए मजबूर किया। महिला की शिकायत के बाद, सेक्टर 50 थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई और चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान पंकज (22) के रूप में हुई है और वह रोहतक के बाहनी महाराजपुर गांव का रहने वाला है।

PNSPNS
Dec 22, 2025 - 10:53
 0
Gurugram में महिला यात्री के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में कैब चालक गिरफ्तार

गुरुग्राम में एक कैब चालक को वाहन में एक महिला यात्री के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद गुरुग्राम पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के वाहन को भी जब्त कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, यह घटना 15 दिसंबर को शाम लगभग छह बजे हुई, जब महिला अपने कार्यालय से घर लौटने के लिए वाहन में बैठी थी। महिला का आरोप है कि यात्रा के दौरान चालक ने अभद्र व्यवहार किया, अपशब्दों कहे और अंततः उसे वाहन से उतरने के लिए मजबूर किया।

महिला की शिकायत के बाद, सेक्टर 50 थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई और चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान पंकज (22) के रूप में हुई है और वह रोहतक के बाहनी महाराजपुर गांव का रहने वाला है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow