Queen's Club में Serena Williams का कमबैक खतरे में, पार्टनर की Injury बनी वजह
दिग्गज खिलाड़ी सेरेना विलियम्स का क्वींस क्लब टेनिस टूर्नामेंट में युगल अभियान एक मैच के बाद ही खत्म हो सकता है। इस अमेरिकी स्टार की युगल जोड़ीदार और कनाडा की विक्टोरिया एमबोको बुधवार को कैरोलिना प्लिस्कोवा के खिलाफ अपने एकल मुकाबले के दौरान घुटने में चोट लगने के कारण मैच के बीच से हट गईं। उन्हें यह चोट दूसरे सेट में लगी थी। सेरेना और एमबोको ने मंगलवार को अपना पहला युगल मैच जीता था जिसके साथ अमेरिकी खिलाड़ी ने खेल से लगभग चार साल दूर रहने के बाद पेशेवर टेनिस में वापसी थी। इस जोड़ी को बृहस्पतिवार को फिर से खेलना है। बुधवार रात तक एमबोको और सेरेना बृहस्पतिवार के कार्यक्रम में क्वार्टर फाइनल में लेयला फर्नांडीज और लॉरा सीगमंड का सामना करने के लिए बनी हुईं थीं। यह दिन का आखिरी मैच होगा।
दिग्गज खिलाड़ी सेरेना विलियम्स का क्वींस क्लब टेनिस टूर्नामेंट में युगल अभियान एक मैच के बाद ही खत्म हो सकता है। इस अमेरिकी स्टार की युगल जोड़ीदार और कनाडा की विक्टोरिया एमबोको बुधवार को कैरोलिना प्लिस्कोवा के खिलाफ अपने एकल मुकाबले के दौरान घुटने में चोट लगने के कारण मैच के बीच से हट गईं। उन्हें यह चोट दूसरे सेट में लगी थी।
सेरेना और एमबोको ने मंगलवार को अपना पहला युगल मैच जीता था जिसके साथ अमेरिकी खिलाड़ी ने खेल से लगभग चार साल दूर रहने के बाद पेशेवर टेनिस में वापसी थी। इस जोड़ी को बृहस्पतिवार को फिर से खेलना है।
बुधवार रात तक एमबोको और सेरेना बृहस्पतिवार के कार्यक्रम में क्वार्टर फाइनल में लेयला फर्नांडीज और लॉरा सीगमंड का सामना करने के लिए बनी हुईं थीं। यह दिन का आखिरी मैच होगा।
What's Your Reaction?