Gold Investment करने वालों को बड़ा झटका, MCX पर सोना औंधे मुंह गिरा, मार्केट में चिंता

वायदा कारोबार में सोने की कीमत शुक्रवार को 2,880 रुपये घटकर 1.59 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। मजबूत अमेरिकी डॉलर, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों के कम होने से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर जून में आपूर्ति वाले सोने के अनुबंधों का भाव 2,880 रुपये या 1.78 प्रतिशत टूटकर 1,59,098 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 7,714 लॉट का कारोबार हुआ। लेमॉन मार्केट्स डेस्क के अनुसंधान विश्लेषक गौरव गर्ग ने कहा कि मजबूत डॉलर और जारी भू-राजनीतिक तनाव के कारण बाजार की धारणा में उतार-चढ़ाव आया और इसी वजह से शुक्रवार को सोने की कीमतों में गिरावट आई। विश्लेषकों के अनुसार, सरकार के बृहस्पतिवार को सोने पर 100 किलोग्राम की मात्रा सीमा के साथ अन्य पाबंदियां लगाने के निर्णय के बाद अतिरिक्त दबाव बना। यह गिरावट वैश्विक बाजारों में कमजोरी के अनुरूप रही, जहां न्यूयॉर्क में जून में आपूर्ति वाले अनुबंध के लिए कॉमेक्स पर सोने का वायदा भाव 112.75 डॉलर या 2.41 प्रतिशत घटकर 4,572 डॉलर प्रति औंस रह गया।

PNSPNS
May 15, 2026 - 21:44
 0
Gold Investment करने वालों को बड़ा झटका, MCX पर सोना औंधे मुंह गिरा, मार्केट में चिंता

वायदा कारोबार में सोने की कीमत शुक्रवार को 2,880 रुपये घटकर 1.59 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। मजबूत अमेरिकी डॉलर, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों के कम होने से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर जून में आपूर्ति वाले सोने के अनुबंधों का भाव 2,880 रुपये या 1.78 प्रतिशत टूटकर 1,59,098 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 7,714 लॉट का कारोबार हुआ।

लेमॉन मार्केट्स डेस्क के अनुसंधान विश्लेषक गौरव गर्ग ने कहा कि मजबूत डॉलर और जारी भू-राजनीतिक तनाव के कारण बाजार की धारणा में उतार-चढ़ाव आया और इसी वजह से शुक्रवार को सोने की कीमतों में गिरावट आई। विश्लेषकों के अनुसार, सरकार के बृहस्पतिवार को सोने पर 100 किलोग्राम की मात्रा सीमा के साथ अन्य पाबंदियां लगाने के निर्णय के बाद अतिरिक्त दबाव बना।

यह गिरावट वैश्विक बाजारों में कमजोरी के अनुरूप रही, जहां न्यूयॉर्क में जून में आपूर्ति वाले अनुबंध के लिए कॉमेक्स पर सोने का वायदा भाव 112.75 डॉलर या 2.41 प्रतिशत घटकर 4,572 डॉलर प्रति औंस रह गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow