Fashion Industry में Career का सपना होगा पूरा, IGNOU ने लॉन्च किया 4 वर्षीय BSc प्रोग्राम

हाल ही में इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) ने जनवरी 2026 सत्र के लिए फैब्रिक एंड अपैरल डिजाइन में बीएससी प्रोग्राम शुरु किया है। आपको बता दें कि, यह कोर्स 4 साल स्नातक कार्यक्रम (FYUP) के तहत ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) मोड में कराया जाएगा, जिससे छात्र घर बैठे पढ़ाई कर पाएंगे। इस पाठ्यक्रम का उद्देश्य है कि छात्रों को टेक्सटाइल, फैशन डिजाइन और कपड़ों के निर्माण की अच्छी समझ देना है। इस कोर्स में थ्योरी के साथ-साथ प्रैक्टिकल स्किल्स पर भी जोर दिया गया है, जिससे छात्र आगे चलकर फैशन और टैक्सटाइल इंडस्ट्री में करियर बना सकें।क्या योग्यता चाहिए?- फैब्रिक और अपैरल डिजाइन में बीएससी के लिए वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने अंग्रेजी माध्यम से विज्ञान विषय के साथ 12वीं कक्षा पास की हो। - अगर आप 12वीं पास किए हुए कैंडीडेट हैं, तो 3 से 6 वर्ष पूरे हो गए हैं, तो आवेदन के पात्र होंगे।- पंजीकरण और विकास शुल्क को छोड़कर, इस प्रोग्राम की फीस 11,000 रुपये प्रति वर्ष है। यह बीएससी प्रोग्राम कुल 120 क्रेडिट का है।- आपको बता दें कि, इस कोर्स की अवधि तीन साल है। - इस कोर्स के लिए परीक्षाएं हर साल आयोजित की जाएगी।बीएससी प्रोग्राम में मल्टीपल एग्जिट विकल्प क्या है?इस बीएससी फैब्रिक एंड अपरैल डिजाइन पाठ्यक्रम के तहत छात्रों को प्रिंट और डिजिटल दोनों रूपों में अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। जिससे देशभर के छात्र अब आसानी से पढ़ाई कर पाएंगे। आपको बताते चलें कि, इस प्रोग्राम में मल्टीपल एग्जिट ऑप्शन भी दिए गए हैं। पहले साल के बाद छात्रों को यूजी सर्टिफिकेट, दूसरे साल में यूजी डिप्लोमा, तीसरे साल के बाद बीएससी डिग्री और चौथे वर्ष के बाद बीएससी (ऑनर्स) की डिग्री दी जाएगी। कैसे करें अप्लाई?- इसके लिए सबसे पहले आप IGNOU की ऑफिशियल  वेबसाइट ignou.ac.in पर जाएं। - अपनी मान्य ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर से न्यू रजिस्ट्रेशन करें। - लॉगिन करने के बाद आवेदन फॉर्म में सभी जानकारी सही-सही फिल करें। - अब आप मांगे गए सभी दस्तावेज तय किए गए फॉर्मेट और साइज में अपलोड करें। - फिर आप आवेदन शुल्क ऑनलाइन भुगतान करें। - फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट डाउनलोड कर लें। 

PNSPNS
Feb 9, 2026 - 11:40
 0
Fashion Industry में Career का सपना होगा पूरा, IGNOU ने लॉन्च किया 4 वर्षीय BSc प्रोग्राम
हाल ही में इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) ने जनवरी 2026 सत्र के लिए फैब्रिक एंड अपैरल डिजाइन में बीएससी प्रोग्राम शुरु किया है। आपको बता दें कि, यह कोर्स 4 साल स्नातक कार्यक्रम (FYUP) के तहत ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) मोड में कराया जाएगा, जिससे छात्र घर बैठे पढ़ाई कर पाएंगे। इस पाठ्यक्रम का उद्देश्य है कि छात्रों को टेक्सटाइल, फैशन डिजाइन और कपड़ों के निर्माण की अच्छी समझ देना है। इस कोर्स में थ्योरी के साथ-साथ प्रैक्टिकल स्किल्स पर भी जोर दिया गया है, जिससे छात्र आगे चलकर फैशन और टैक्सटाइल इंडस्ट्री में करियर बना सकें।

क्या योग्यता चाहिए?

- फैब्रिक और अपैरल डिजाइन में बीएससी के लिए वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने अंग्रेजी माध्यम से विज्ञान विषय के साथ 12वीं कक्षा पास की हो।

 - अगर आप 12वीं पास किए हुए कैंडीडेट हैं, तो 3 से 6 वर्ष पूरे हो गए हैं, तो आवेदन के पात्र होंगे।

- पंजीकरण और विकास शुल्क को छोड़कर, इस प्रोग्राम की फीस 11,000 रुपये प्रति वर्ष है। यह बीएससी प्रोग्राम कुल 120 क्रेडिट का है।

- आपको बता दें कि, इस कोर्स की अवधि तीन साल है।

 - इस कोर्स के लिए परीक्षाएं हर साल आयोजित की जाएगी।

बीएससी प्रोग्राम में मल्टीपल एग्जिट विकल्प क्या है?

इस बीएससी फैब्रिक एंड अपरैल डिजाइन पाठ्यक्रम के तहत छात्रों को प्रिंट और डिजिटल दोनों रूपों में अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। जिससे देशभर के छात्र अब आसानी से पढ़ाई कर पाएंगे। 

आपको बताते चलें कि, इस प्रोग्राम में मल्टीपल एग्जिट ऑप्शन भी दिए गए हैं। पहले साल के बाद छात्रों को यूजी सर्टिफिकेट, दूसरे साल में यूजी डिप्लोमा, तीसरे साल के बाद बीएससी डिग्री और चौथे वर्ष के बाद बीएससी (ऑनर्स) की डिग्री दी जाएगी। 

कैसे करें अप्लाई?

- इसके लिए सबसे पहले आप IGNOU की ऑफिशियल  वेबसाइट ignou.ac.in पर जाएं।

 - अपनी मान्य ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर से न्यू रजिस्ट्रेशन करें।

 - लॉगिन करने के बाद आवेदन फॉर्म में सभी जानकारी सही-सही फिल करें।

 - अब आप मांगे गए सभी दस्तावेज तय किए गए फॉर्मेट और साइज में अपलोड करें।

 - फिर आप आवेदन शुल्क ऑनलाइन भुगतान करें।

 - फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट डाउनलोड कर लें। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow