रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) की एनएमआरएल लैब ने बीई/बीटेक और एमएससी कर रहे विद्यार्थियों के लिए 6 महीने की सशुल्क इंटर्नशिप शुरू की है। इस इंटर्नशिप के तहत चयनित अभ्यर्थियों को हर महीने स्टाइपेंड प्रदान किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार 10 जून 2026 तक आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसके साथ ही इंटर्न को हर महीने 5,000 रुपये का वजीफा दिया जाएगा।
बता दें कि, यह इंटर्नशिप उन छात्रों के लिए बेहद उपयोगी हो सकती है, जो रिसर्च, डिफेंस टेक्नोलॉजी और वैज्ञानिक परियोजनाओं में अनुभव प्राप्त करना चाहते हैं। बता दें कि, सिर्फ 20 इंटर्नशिप पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। साइंस और इंजीनियरिंग दोनों वर्गों के लोग अप्लाई कर सकते हैं।
एमएससी के लिए विषय इस प्रकार है:
-केमिस्ट्री (Chemistry)
-बायोटेक्नोलॉजी (Biotechnology)
-फिजिक्स (Physics)
-बीई/बीटेक (B.E./B.Tech) के लिए विषय
-केमिकल इंजीनियरिंग
-मैकेनिकल इंजीनियरिंग
-इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकम्युनिकेशन
-कंप्यूटर साइंस/आईटी
-आवेदन की अंतिम तिथि- 10 जून 2026 (शाम 5 बजे तक)
-ऑनलाइन इंटरैक्शन- जून 2026 का तीसरा सप्ताह
-चयन की सूचना- जून 2026 का चौथा सप्ताह
-इंटर्नशिप प्रारंभ- 01 जुलाई 2026
क्या है पात्रता मानदंड
इंजीनियरिंग छात्रों के लिए
- उम्मीदवार बीई/बीटेक डिग्री के अंतिम वर्ष में होना जरुरी है।
- सभी पूर्व सेमेस्टर में न्यूनतम 7.0 सीजीपीए होना जरुरी है।
एमएससी छात्रों के लिए
- उम्मीदवार पोस्ट ग्रेजुएशन के दूसरे वर्ष में अध्ययन कर रहा हो।
- पहले साल में कम से कम 65% अंक होने चाहिए।
अन्य आवश्यक शर्तें
- आवेदन करने वाले छात्र एआईसीटीई या यूजीसी से मान्यता प्राप्त संस्थान में नियमित (Full-Time) विद्यार्थी होना चाहिए।
- उम्मीदवार की आयु 25 साल होना बेहद जरुरी है।
कितना मिलेगा स्टाइपेंड?
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 6 माह की अवधि का रहेगा। इसमें चुने गए अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 5,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। स्टाइपेंड पाने के लिए उम्मीदवारों की लैब में हर महीने न्यूनतम 15 कार्य दिवस उपस्थिति अनिवार्य रखी गई है। वहीं, इस राशि का वितरण दो अलग-अलग किस्तों में किया जाएगा।
- पहली किश्त- 3 महीने पूरे होने के बाद
- दूसरी किस्त - 6 महीने पूरे होने पर
चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
छात्रों का चयन पूरी तरह उनकी योग्यता और शैक्षणिक प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में अकादमिक रिकॉर्ड को विशेष महत्व दिया जाएगा। जरूरत पड़ने पर अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन बातचीत या इंटरव्यू की व्यवस्था भी की जा सकती है। चयनित छात्रों को इसकी जानकारी ईमेल के जरिए उपलब्ध कराई जाएगी।
- जब इंटर्नशिप पूरी हो जाएगी और प्रोजेक्ट रिपोर्ट जमा करने के बाद ही प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
- इस बात का ध्यान रखें कि यह इंटर्नशिप भविष्य में डीआरडीओ में नौकरी की गारंटी या दावा प्रस्तुत नहीं करती है।
आवेदन प्रक्रिया
जो लोग इच्छुक है, वो अपना आवेदन केवल ईमेल के माध्यम से भेजना होगा।
आवेदन भेजने का ईमेल: mmg.nmrl@gov.in
वहीं, ईमेल के Subject में यह लिखना अनिवार्य होगा: 'Application for paid internship with branch code' ध्यान रहे कि किसी भी प्रकार की हार्ड कॉपी स्वीकार नहीं की जाएगी।