Railway Technician Exam: सिटी स्लिप जारी, 6 मार्च से परीक्षा, जानें कब आएगा Admit Card

जिन उम्मीदवार ने रेलवे टेक्नीशियन ग्रेड 1 व 3 एग्जाम के लिए आवेदन किया है, उनके लिए यह खबर बेहद काम की है। दरअसल, रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की तरफ से रेलवे टेक्नीशियन ग्रेड 1 व 3 भर्ती के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार एग्जाम सिटी स्लिप आरआरबी चंडीगढ़ की ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर लॉग इन डिटेल दर्ज करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं।इस बात का ध्यान रहे कि सिटी स्लिप का प्रयोग परीक्षा शहर की जानकारी हासिल करके पूर्व यात्रा की तैयारी करने के लिए है। इसका उपयोग एडमिट कार्ड के रुप में नहीं किया जा सकता है।कैसे करें डाउनलोडरेलवे विभाग द्वारा परीक्षा शहर सूचना स्लिप का सीधा लिंक आपके पंजीकृत ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से भेज दिया गया है। आप उस लिंक पर क्लिक करके अपनी लॉगिन जानकारी दर्ज करें और आसानी से अपनी सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।सिटी स्लिप डाउनलोड करने के स्टेप्स- आरआरबी टेक्नीशियन सिटी स्लिप 2026 डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।- अब आप होम पेज पर सिटी स्लिप के लिंक क्लिक करें या मेल या एसएमएस में भेजे गए लिंक पर क्लिक करें।- फिर आपको रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड व दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करके लॉग इन करना है।- अब सिटी इंटीमेशन स्लिप स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी, जहां से आप इसको डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंटआउट निकाल लें। कब होगी परीक्षा?आरआरबी द्वारा टेक्नीशियन भर्ती (CEN 2/2025) के तहत परीक्षा का आयोजन देशभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 6, 9, 10 और 13 मार्च 2026 को किया जाएगा। यह परीक्षा विभिन्न राज्यों में एक साथ निर्धारित तिथियों पर संपन्न कराई जाएगी।एडमिट कार्ड कब होंगे जारीरेलवे की तरफ से एडमिट कार्ड परीक्षा से चार दिन पूर्व जारी होंगे। ऐसे में एडमिट कार्ड 2 या 3 मार्च को ऑनलाइन उपलब्ध हो जाएंगे।परीक्षा का पैटर्नभर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों से बहुविकल्पीय प्रकार के 100 प्रश्न पूछे जायेंगे। पेपर को हल करने के लिए उम्मीदवार को 90 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रश्न पत्र में गणित, सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति, सामान्य विज्ञान, सामान्य जागरूकता एवं कंप्यूटर एवं एप्लीकेशन्स विषयों से सवाल पूछे जायेंगे। इस बात का ध्यान रखें कि परीक्षा में हर एक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित है। सही उत्तर देने पर 1 अंक मिलेगा। वहीं, माइनस मार्किंग का प्रावधान भी है। गलत उत्तर देने पर 1/3 अंक की कटौती की जाएगी। जो प्रश्न आपको नहीं पता है, तो उन पर तुक्का न लगाएं। 

PNSPNS
Feb 27, 2026 - 22:03
 0
Railway Technician Exam: सिटी स्लिप जारी, 6 मार्च से परीक्षा, जानें कब आएगा Admit Card
जिन उम्मीदवार ने रेलवे टेक्नीशियन ग्रेड 1 व 3 एग्जाम के लिए आवेदन किया है, उनके लिए यह खबर बेहद काम की है। दरअसल, रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की तरफ से रेलवे टेक्नीशियन ग्रेड 1 व 3 भर्ती के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार एग्जाम सिटी स्लिप आरआरबी चंडीगढ़ की ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर लॉग इन डिटेल दर्ज करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

इस बात का ध्यान रहे कि सिटी स्लिप का प्रयोग परीक्षा शहर की जानकारी हासिल करके पूर्व यात्रा की तैयारी करने के लिए है। इसका उपयोग एडमिट कार्ड के रुप में नहीं किया जा सकता है।

कैसे करें डाउनलोड

रेलवे विभाग द्वारा परीक्षा शहर सूचना स्लिप का सीधा लिंक आपके पंजीकृत ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से भेज दिया गया है। आप उस लिंक पर क्लिक करके अपनी लॉगिन जानकारी दर्ज करें और आसानी से अपनी सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

सिटी स्लिप डाउनलोड करने के स्टेप्स

- आरआरबी टेक्नीशियन सिटी स्लिप 2026 डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

- अब आप होम पेज पर सिटी स्लिप के लिंक क्लिक करें या मेल या एसएमएस में भेजे गए लिंक पर क्लिक करें।

- फिर आपको रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड व दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करके लॉग इन करना है।

- अब सिटी इंटीमेशन स्लिप स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी, जहां से आप इसको डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंटआउट निकाल लें। 

कब होगी परीक्षा?

आरआरबी द्वारा टेक्नीशियन भर्ती (CEN 2/2025) के तहत परीक्षा का आयोजन देशभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 6, 9, 10 और 13 मार्च 2026 को किया जाएगा। यह परीक्षा विभिन्न राज्यों में एक साथ निर्धारित तिथियों पर संपन्न कराई जाएगी।

एडमिट कार्ड कब होंगे जारी

रेलवे की तरफ से एडमिट कार्ड परीक्षा से चार दिन पूर्व जारी होंगे। ऐसे में एडमिट कार्ड 2 या 3 मार्च को ऑनलाइन उपलब्ध हो जाएंगे।

परीक्षा का पैटर्न

भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों से बहुविकल्पीय प्रकार के 100 प्रश्न पूछे जायेंगे। पेपर को हल करने के लिए उम्मीदवार को 90 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रश्न पत्र में गणित, सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति, सामान्य विज्ञान, सामान्य जागरूकता एवं कंप्यूटर एवं एप्लीकेशन्स विषयों से सवाल पूछे जायेंगे। इस बात का ध्यान रखें कि परीक्षा में हर एक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित है। सही उत्तर देने पर 1 अंक मिलेगा। वहीं, माइनस मार्किंग का प्रावधान भी है। गलत उत्तर देने पर 1/3 अंक की कटौती की जाएगी। जो प्रश्न आपको नहीं पता है, तो उन पर तुक्का न लगाएं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow