Delhi Airport का बड़ा कदम, West Asia संकट के बीच Foreign Airlines को दिए अतिरिक्त स्लॉट
दिल्ली हवाई अड्डे की परिचालक दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (डायल) ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण उड़ानों में व्यवधान के बीच कुछ विदेशी एयरलाइन कंपनियों को अस्थायी रूप से अतिरिक्त स्लॉट आवंटित किए हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (आईजीआईए) देश का सबसे बड़ा हवाई अड्डा है। सूत्रों ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि कुछ विदेशी एयरलाइन को अतिरिक्त स्लॉट दिए गए हैं। ये स्लॉट अप्रैल और मई के लिए आवंटित किए गए हैं, जिनमें केएलएम और एयर कनाडा जैसी एयरलाइन कंपनियों को यातायात की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए यह सुविधा दी गई है। इस बारे में विशेष विवरण तुरंत उपलब्ध नहीं हो पाया है।
दिल्ली हवाई अड्डे की परिचालक दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (डायल) ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण उड़ानों में व्यवधान के बीच कुछ विदेशी एयरलाइन कंपनियों को अस्थायी रूप से अतिरिक्त स्लॉट आवंटित किए हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (आईजीआईए) देश का सबसे बड़ा हवाई अड्डा है। सूत्रों ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि कुछ विदेशी एयरलाइन को अतिरिक्त स्लॉट दिए गए हैं। ये स्लॉट अप्रैल और मई के लिए आवंटित किए गए हैं, जिनमें केएलएम और एयर कनाडा जैसी एयरलाइन कंपनियों को यातायात की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए यह सुविधा दी गई है। इस बारे में विशेष विवरण तुरंत उपलब्ध नहीं हो पाया है।
What's Your Reaction?