युद्धविराम के दौरान होर्मुज़ को खुला रखने की ईरान की घोषणा का स्वागत
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने ईरान द्वारा ‘Strait of Hormuz’ यानि होर्मुज़ जलडमरूमध्य को युद्धविराम की अवधि के दौरान, तमाम व्यावसायिक जहाज़ों के लिए पूरी तरह खुला रखे जाने की घोषणा का स्वागत किया है. उधर इसराइल और लेबनान में 10 दिनों के लिए युद्धविराम, बेरूत में गुरूवार मध्यरात्रि से लागू हो गया है, जिससे कई सप्ताह से इसराइली सैन्य बलों और हिज़बुल्लाह लड़ाकों के बीच जारी लड़ाई पर फ़िलहाल विराम लग गया है.
What's Your Reaction?