CM Sukhvinder Singh Sukhu ने मछुआरों को 52.50 लाख रुपये दिए, Bilaspur में हुई घोषणाएं

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बिलासपुर जिले के 1,500 मछुआरों को मुख्यमंत्री मछुआरा सम्मान निधि योजना के तहत प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से बुधवार को कुल 52.50 लाख रुपये अंतरित किए। यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री ने बिलासपुर जिले के झंडूता विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया, जहां उन्होंने मछुआरा समितियों पर लगाए गए पांच गुना जुर्माने को माफ करने और कोल्ड स्टोरेज इकाई स्थापित करने के लिए सब्सिडी को 70 प्रतिशत से बढ़ाकर 80 प्रतिशत करने की घोषणा की। सुक्खू ने राज्यभर के मछुआरों को लाइफ जैकेट उपलब्ध कराने के लिए 50 लाख रुपये और मछुआरों के लिए लैंडिंग सुविधाएं विकसित करने के मकसद से 10 लाख रुपये देने की घोषणा की।उन्होंने झंडूता विधानसभा क्षेत्र में 10 संपर्क सड़कों का निर्माण पूरा करने के मकसद से प्रत्येक के लिए 10 लाख रुपये देने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने सरकारी डिग्री कॉलेज झंडूता में बीसीए और बीबीए की कक्षाएं शुरू करने की भी घोषणा की।

PNSPNS
Aug 13, 2026 - 10:43
 0
CM Sukhvinder Singh Sukhu ने मछुआरों को 52.50 लाख रुपये दिए, Bilaspur में हुई घोषणाएं

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बिलासपुर जिले के 1,500 मछुआरों को मुख्यमंत्री मछुआरा सम्मान निधि योजना के तहत प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से बुधवार को कुल 52.50 लाख रुपये अंतरित किए। यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री ने बिलासपुर जिले के झंडूता विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया, जहां उन्होंने मछुआरा समितियों पर लगाए गए पांच गुना जुर्माने को माफ करने और कोल्ड स्टोरेज इकाई स्थापित करने के लिए सब्सिडी को 70 प्रतिशत से बढ़ाकर 80 प्रतिशत करने की घोषणा की। सुक्खू ने राज्यभर के मछुआरों को लाइफ जैकेट उपलब्ध कराने के लिए 50 लाख रुपये और मछुआरों के लिए लैंडिंग सुविधाएं विकसित करने के मकसद से 10 लाख रुपये देने की घोषणा की।

उन्होंने झंडूता विधानसभा क्षेत्र में 10 संपर्क सड़कों का निर्माण पूरा करने के मकसद से प्रत्येक के लिए 10 लाख रुपये देने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने सरकारी डिग्री कॉलेज झंडूता में बीसीए और बीबीए की कक्षाएं शुरू करने की भी घोषणा की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow