Bihar: तेज रफ्तार सरकारी बस ने ली कपड़ा कारोबारी की जान; हादसे के बाद भड़का गुस्सा, बस में की गई तोड़फोड़
नालंदा के सोहसराय में तेज रफ्तार सरकारी बस की टक्कर से कपड़ा कारोबारी अजीत कुमार की मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने बस में तोड़फोड़ कर दी, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बस को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?