Big B ने दिया KBC 18 में आने का सुनहरा मौका, Google AI की मदद से अब करें रजिस्ट्रेशन

मशहूर गेम शो कौन बनेगा करोड़पति के 18वें सीजन में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया एक बार फिर से शुरू हो गई है। यह रजिस्ट्रेशन नौ जुलाई से लेकर 24 जुलाई तक खुले रहेंगे, जिसके दौरान लोग शो का हिस्सा बनने के लिए आवेदन कर सकते हैं।अमिताभ बच्चन ने नए प्रोमो के साथ की घोषणाहिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन एक बार फिर इस शो को होस्ट करते हुए दिखाई देंगे। गुरुवार को सोनी चैनल और सोनी लिव के इंस्टाग्राम हैंडल पर बिग बी का एक नया प्रोमो वीडियो जारी किया गया। इस वीडियो को शेयर करते हुए ही फैंस को रजिस्ट्रेशन दोबारा शुरू होने की खुशखबरी दी गई। View this post on Instagram A post shared by Sony LIV (@sonylivindia) इसे भी पढ़ें: Locarno Film Festival 2026 | मुख्य कॉम्पिटिशन में शामिल हुई Naseeruddin Shah स्टारर पंजाबी फिल्म 'रहमत', 'गोल्डन लेपर्ड' पर नजरगूगल जेमिनी एआई से मिलेगी पूरी मददइससे पहले शो के लिए रजिस्ट्रेशन नौ मार्च से लेकर 27 मार्च तक किए गए थे। इस बार केबीसी की हॉटसीट तक पहुंचने के सफर को आसान बनाने और सवालों की तैयारी के लिए शो के मेकर्स ने एआई प्लेटफॉर्म गूगल जेमिनी के साथ हाथ मिलाया है। इसके जरिए कोई भी व्यक्ति सिर्फ एक क्यूआर कोड स्कैन करके या सवाल पूछकर रजिस्ट्रेशन से लेकर आगे होने वाले ऑडिशन और तैयारी की पूरी जानकारी आसानी से पा सकता है। इसी खास सुविधा को ध्यान में रखते हुए केबीसी के रजिस्ट्रेशन गुरुवार से दोबारा खोले गए हैं।सोनी लिव एप से ऐसे करें अप्लाईअब शो में भाग लेने की इच्छा रखने वाले लोग सोनी लिव एप के जरिए अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। उन्हें नौ जुलाई से 24 जुलाई के बीच हर दिन पूछे जाने वाले सवालों के सही जवाब देने होंगे और अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करना होगा। इसे भी पढ़ें: जो महिला 10 साल से मेरे साथ खेल... Akanksha Chamola पर Gaurav Khanna के बयान ने मचाया बवालरजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी नियम जान लेंशो में पूछे जाने वाले हर सवाल का सही जवाब देने के लिए प्रतिभागियों को 24 घंटे का समय दिया जाएगा। इस गेम शो का हिस्सा बनने के लिए आवेदन करने वाले व्यक्ति की उम्र 18 साल से ज्यादा होनी चाहिए और उसका भारतीय नागरिक होना जरूरी है।

PNSPNS
Jul 11, 2026 - 09:07
 0
Big B ने दिया KBC 18 में आने का सुनहरा मौका, Google AI की मदद से अब करें रजिस्ट्रेशन
मशहूर गेम शो कौन बनेगा करोड़पति के 18वें सीजन में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया एक बार फिर से शुरू हो गई है। यह रजिस्ट्रेशन नौ जुलाई से लेकर 24 जुलाई तक खुले रहेंगे, जिसके दौरान लोग शो का हिस्सा बनने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

अमिताभ बच्चन ने नए प्रोमो के साथ की घोषणा

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन एक बार फिर इस शो को होस्ट करते हुए दिखाई देंगे। गुरुवार को सोनी चैनल और सोनी लिव के इंस्टाग्राम हैंडल पर बिग बी का एक नया प्रोमो वीडियो जारी किया गया। इस वीडियो को शेयर करते हुए ही फैंस को रजिस्ट्रेशन दोबारा शुरू होने की खुशखबरी दी गई।


इसे भी पढ़ें: Locarno Film Festival 2026 | मुख्य कॉम्पिटिशन में शामिल हुई Naseeruddin Shah स्टारर पंजाबी फिल्म 'रहमत', 'गोल्डन लेपर्ड' पर नजर


गूगल जेमिनी एआई से मिलेगी पूरी मदद

इससे पहले शो के लिए रजिस्ट्रेशन नौ मार्च से लेकर 27 मार्च तक किए गए थे। इस बार केबीसी की हॉटसीट तक पहुंचने के सफर को आसान बनाने और सवालों की तैयारी के लिए शो के मेकर्स ने एआई प्लेटफॉर्म गूगल जेमिनी के साथ हाथ मिलाया है। इसके जरिए कोई भी व्यक्ति सिर्फ एक क्यूआर कोड स्कैन करके या सवाल पूछकर रजिस्ट्रेशन से लेकर आगे होने वाले ऑडिशन और तैयारी की पूरी जानकारी आसानी से पा सकता है। इसी खास सुविधा को ध्यान में रखते हुए केबीसी के रजिस्ट्रेशन गुरुवार से दोबारा खोले गए हैं।

सोनी लिव एप से ऐसे करें अप्लाई

अब शो में भाग लेने की इच्छा रखने वाले लोग सोनी लिव एप के जरिए अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। उन्हें नौ जुलाई से 24 जुलाई के बीच हर दिन पूछे जाने वाले सवालों के सही जवाब देने होंगे और अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करना होगा।
 

इसे भी पढ़ें: जो महिला 10 साल से मेरे साथ खेल... Akanksha Chamola पर Gaurav Khanna के बयान ने मचाया बवाल


रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी नियम जान लें

शो में पूछे जाने वाले हर सवाल का सही जवाब देने के लिए प्रतिभागियों को 24 घंटे का समय दिया जाएगा। इस गेम शो का हिस्सा बनने के लिए आवेदन करने वाले व्यक्ति की उम्र 18 साल से ज्यादा होनी चाहिए और उसका भारतीय नागरिक होना जरूरी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow