Bangladesh Currency Notes: बांग्लादेश ने अपनी करेंसी से हटाई शेख हसीना के पिता की फोटो, बंगबंधु की जगह क्या युनूस लगावा रहे अपनी तस्वीर?

बांग्लादेश में नए करंसी नोट जारी किए गए। उससे बांग्लादेश के पहले प्रेजिडेंट शेख मुजीबुर रहमान की तस्वीर हटा दी गई है। वह शेख हसीना के पिता थे। पिछले साल 5 अगस्त को सत्ता से हटी हसीना के खिलाफ बांग्लादेश में कई मुकदमे चलाए जा रहे हैं। बांग्लादेश के इंटरनैशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल ने हसीना के खिलाफ वॉरंट भी जारी किया था। नए नोटों में शेख मुजीबुर रहमान की फोटो की जगह बांग्लादेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों, प्राकृतिक दृश्यों और पारंपरिक स्थलों को चित्रित किया गया है। अब तक बांग्लादेश के सभी बैंक नोटों पर शेख मुजीबुर रहमान की फोटो होती थी, जिन्होंने 1971 में बांग्लादेश को पाकिस्तान से आजादी दिलाई थी, लेकिन चार साल बाद सैन्य तख्तापलट में उनकी हत्या कर दी गई थी। इसे भी पढ़ें: Illegal Bangladeshi Immigrants को वापस धकेलने में Gujarat ने मारी बाजी, Operation Sindoor के बाद देशभर से 2000 से अधिक बांग्लादेशी वापस भेजे गयेबांग्लादेश के इंटरनेशनल क्राइम ट्रिब्यूनल (ICT) ने पूर्व पीएम शेख हसीना समेत तीन लोगों पर सामूहिक हत्या के साथ कई दूसरे आरोप लगाए हैं। पिछले साल छात्रों की अगुआई में हुए विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन में उनकी कथित भूमिका के लिए रविवार को आरोप लगाए गए। ICT ऐक्ट के तहत दोषी करार दिए जाने पर हसीना और दूसरे आरोपियों को मौत की सजा हो सकती है।  विरोध प्रदर्शनों के वाद हसीना सरकार के सत्ता से हटने के लगभग 10 महीने वाद यह कार्यवाही शुरू हुई। 145 पेज वाले आरोपों को सुनने के वाद तीन सदस्यों वाली ICT बेंच ने कहा, 'हम आरोपों को संज्ञान में लेते हैं।' अभियोजन पक्ष ने हसीना पर विरोध को क्रूरता से दवाने के लिए अधिकार का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। अन्य दो लोगों पर उकसावे, मिलीभगत, भड़काने और अपराध में मदद करने का आरोप लगाया गया है। साथ ही उसने यह भी कहा कि इस तरह के काम मानवता के खिलाफ अपराध के समान हैं। अवामी लीग को एक आपराधिक संगठन माना जाए। ICT की स्थापना 2009 में शेख हसीना ने किया था। इसे भी पढ़ें: Sheikh Hasina पर 'मानवता के खिलाफ अपराध' का आरोप, 2024 के छात्र विद्रोह में भूमिका के लिए Bangladesh में मुकदमा शुरूकार्यवाही का हुआ लाइव टेलिकास्ट बांग्लादेश के इतिहास में पहली बार इंटरनैशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल की कार्यवाही का टीवी पर सीधा प्रसारण किया गया। ट्रिब्यूनल की कार्यवाही सुबह 9.30 बजे शुरू होनी थी, लेकिन इसमें थोड़ी देरी हुई। अज्ञात लोगों ने सुनवाई शुरू होने से कुछ घंटे पहले ट्रिब्यूनल के गेट पर तीन देसी बम फेंके। पुलिस ने बताया कि दो बम में धमाके हुए। तीसरे को डिफ्यूज कर दिया गया। Stay updated with Latest International News in Hindi on Prabhasakshi   

PNSPNS
Jun 3, 2025 - 03:31
 0
Bangladesh Currency Notes: बांग्लादेश ने अपनी करेंसी से हटाई शेख हसीना के पिता की फोटो, बंगबंधु की जगह क्या युनूस लगावा रहे अपनी तस्वीर?

बांग्लादेश में नए करंसी नोट जारी किए गए। उससे बांग्लादेश के पहले प्रेजिडेंट शेख मुजीबुर रहमान की तस्वीर हटा दी गई है। वह शेख हसीना के पिता थे। पिछले साल 5 अगस्त को सत्ता से हटी हसीना के खिलाफ बांग्लादेश में कई मुकदमे चलाए जा रहे हैं। बांग्लादेश के इंटरनैशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल ने हसीना के खिलाफ वॉरंट भी जारी किया था। नए नोटों में शेख मुजीबुर रहमान की फोटो की जगह बांग्लादेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों, प्राकृतिक दृश्यों और पारंपरिक स्थलों को चित्रित किया गया है। अब तक बांग्लादेश के सभी बैंक नोटों पर शेख मुजीबुर रहमान की फोटो होती थी, जिन्होंने 1971 में बांग्लादेश को पाकिस्तान से आजादी दिलाई थी, लेकिन चार साल बाद सैन्य तख्तापलट में उनकी हत्या कर दी गई थी। 

इसे भी पढ़ें: Illegal Bangladeshi Immigrants को वापस धकेलने में Gujarat ने मारी बाजी, Operation Sindoor के बाद देशभर से 2000 से अधिक बांग्लादेशी वापस भेजे गये

बांग्लादेश के इंटरनेशनल क्राइम ट्रिब्यूनल (ICT) ने पूर्व पीएम शेख हसीना समेत तीन लोगों पर सामूहिक हत्या के साथ कई दूसरे आरोप लगाए हैं। पिछले साल छात्रों की अगुआई में हुए विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन में उनकी कथित भूमिका के लिए रविवार को आरोप लगाए गए। ICT ऐक्ट के तहत दोषी करार दिए जाने पर हसीना और दूसरे आरोपियों को मौत की सजा हो सकती है।  विरोध प्रदर्शनों के वाद हसीना सरकार के सत्ता से हटने के लगभग 10 महीने वाद यह कार्यवाही शुरू हुई। 145 पेज वाले आरोपों को सुनने के वाद तीन सदस्यों वाली ICT बेंच ने कहा, 'हम आरोपों को संज्ञान में लेते हैं।' अभियोजन पक्ष ने हसीना पर विरोध को क्रूरता से दवाने के लिए अधिकार का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। अन्य दो लोगों पर उकसावे, मिलीभगत, भड़काने और अपराध में मदद करने का आरोप लगाया गया है। साथ ही उसने यह भी कहा कि इस तरह के काम मानवता के खिलाफ अपराध के समान हैं। अवामी लीग को एक आपराधिक संगठन माना जाए। ICT की स्थापना 2009 में शेख हसीना ने किया था। 

इसे भी पढ़ें: Sheikh Hasina पर 'मानवता के खिलाफ अपराध' का आरोप, 2024 के छात्र विद्रोह में भूमिका के लिए Bangladesh में मुकदमा शुरू

कार्यवाही का हुआ लाइव टेलिकास्ट 

बांग्लादेश के इतिहास में पहली बार इंटरनैशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल की कार्यवाही का टीवी पर सीधा प्रसारण किया गया। ट्रिब्यूनल की कार्यवाही सुबह 9.30 बजे शुरू होनी थी, लेकिन इसमें थोड़ी देरी हुई। अज्ञात लोगों ने सुनवाई शुरू होने से कुछ घंटे पहले ट्रिब्यूनल के गेट पर तीन देसी बम फेंके। पुलिस ने बताया कि दो बम में धमाके हुए। तीसरे को डिफ्यूज कर दिया गया। 

Stay updated with Latest International News in Hindi on Prabhasakshi  

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow