AFC Cup में भारत की बड़ी चुनौती, Japan से मुकाबले से पहले Anju Tamang के बाहर होने से लगा झटका

टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक पहले भारतीय महिला फुटबॉल टीम को बड़ा झटका लगा है। अनुभवी मिडफील्डर अंजू तमांग चोट के कारण एएफसी महिला एशियन कप से बाहर हो गई हैं। टीम प्रबंधन के अनुसार सप्ताह की शुरुआत में ट्रेनिंग सत्र के दौरान उन्हें चोट लगी, जिसके बाद मेडिकल जांच में साफ हो गया कि वह टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाएंगी।बता दें कि अंजू ने भारत के लिए 70 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं और वह मौजूदा स्क्वॉड की सबसे वरिष्ठ खिलाड़ी थीं। उनकी मौजूदगी टीम के आक्रमण और अनुभव दोनों के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही थी। गौरतलब है कि 2022 के एशियन कप में भी वह हिस्सा नहीं ले पाई थीं, क्योंकि तब मेजबान भारत को कोविड मामलों के चलते टूर्नामेंट से हटना पड़ा था।मौजूद जानकारी के अनुसार पिछले सीजन में उन्होंने ईस्ट बंगाल के साथ इंडियन वीमेंस लीग का खिताब भी जीता था। ऐसे में उनकी फॉर्म और अनुभव टीम के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकते थे। उनकी जगह अब करिश्मा शिरवाइकर को टीम में शामिल किया गया है।भारतीय टीम इस बार ऑस्ट्रेलिया में होने वाले एएफसी महिला एशियन कप में बेहतर प्रदर्शन कर पहली बार फीफा महिला विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने का लक्ष्य लेकर उतरेगी। भारत को ग्रुप C में वियतनाम (4 मार्च), जापान (7 मार्च) और चीनी ताइपे (10 मार्च) के साथ रखा गया है।गौरतलब है कि यह ग्रुप काफी चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है, खासकर जापान जैसी मजबूत टीम की मौजूदगी के कारण। ऐसे में अंजू जैसी अनुभवी खिलाड़ी का बाहर होना टीम संतुलन पर असर डाल सकता है।

PNSPNS
Feb 25, 2026 - 22:57
 0
AFC Cup में भारत की बड़ी चुनौती, Japan से मुकाबले से पहले Anju Tamang के बाहर होने से लगा झटका
टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक पहले भारतीय महिला फुटबॉल टीम को बड़ा झटका लगा है। अनुभवी मिडफील्डर अंजू तमांग चोट के कारण एएफसी महिला एशियन कप से बाहर हो गई हैं। टीम प्रबंधन के अनुसार सप्ताह की शुरुआत में ट्रेनिंग सत्र के दौरान उन्हें चोट लगी, जिसके बाद मेडिकल जांच में साफ हो गया कि वह टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाएंगी।

बता दें कि अंजू ने भारत के लिए 70 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं और वह मौजूदा स्क्वॉड की सबसे वरिष्ठ खिलाड़ी थीं। उनकी मौजूदगी टीम के आक्रमण और अनुभव दोनों के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही थी। गौरतलब है कि 2022 के एशियन कप में भी वह हिस्सा नहीं ले पाई थीं, क्योंकि तब मेजबान भारत को कोविड मामलों के चलते टूर्नामेंट से हटना पड़ा था।

मौजूद जानकारी के अनुसार पिछले सीजन में उन्होंने ईस्ट बंगाल के साथ इंडियन वीमेंस लीग का खिताब भी जीता था। ऐसे में उनकी फॉर्म और अनुभव टीम के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकते थे। उनकी जगह अब करिश्मा शिरवाइकर को टीम में शामिल किया गया है।

भारतीय टीम इस बार ऑस्ट्रेलिया में होने वाले एएफसी महिला एशियन कप में बेहतर प्रदर्शन कर पहली बार फीफा महिला विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने का लक्ष्य लेकर उतरेगी। भारत को ग्रुप C में वियतनाम (4 मार्च), जापान (7 मार्च) और चीनी ताइपे (10 मार्च) के साथ रखा गया है।

गौरतलब है कि यह ग्रुप काफी चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है, खासकर जापान जैसी मजबूत टीम की मौजूदगी के कारण। ऐसे में अंजू जैसी अनुभवी खिलाड़ी का बाहर होना टीम संतुलन पर असर डाल सकता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow