5,000 से अधिक धावकों ने ‘Run for a Girl Child’ में भाग लेकर महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया

नई दिल्ली। सेवा भारती दिल्ली द्वारा आयोजित "Run for a Girl Child" मैराथन का आज जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में सफल आयोजन किया गया। इस आयोजन में 5000 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लेकर महिला सशक्तिकरण और किशोरी विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एकजुटता दिखाई। यह कार्यक्रम दिल्ली की सेवा बस्तियों से आई महिलाओं और युवतियों के साथ-साथ बॉलीवुड, खेल, व्यवसाय, शिक्षा, प्रशासन एवं समाज सेवा से जुड़े प्रतिष्ठित लोगों की सहभागिता का साक्षी बना।कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 5:00 बजे दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसे प्रदीप जोशी, अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, संगीता सक्सेना, समाजसेविका एवं उपराज्यपाल दिल्ली की धर्मपत्नी, अनीता मांडविया, समाजसेवी एवं केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया की धर्मपत्नी, मधुप तिवारी, विशेष आयुक्त, दिल्ली पुलिस,  योगेश्वर दत्त, ओलंपिक पदक विजेता, सुप्रीति पाल, पैरा ओलंपिक पदक विजेता, तथा रमेश अग्रवाल, अध्यक्ष, सेवा भारती द्वारा संपन्न किया गया।मैराथन की तीन श्रेणियाँ रहीं:• 10 किलोमीटर (टाइम रन)• 5 किलोमीटर (फन रन)• 3 किलोमीटर (फन रन)कार्यक्रम की शुरुआत ज़ुम्बा, संगीत, जोकर एक्ट, सेवाधाम विद्यालय के छात्रों द्वारा योग प्रदर्शन के साथ हुई, जिससे आयोजन का माहौल ऊर्जा, उत्साह और सामाजिक समरसता से भर गया।प्रदीप जोशी ने युवाओं से समाज के विकास में सक्रिय भागीदारी का आह्वान करते हुए कहा कि समाज का विकास ही राष्ट्र की प्रगति का आधार है। संगीता सक्सेना ने सेवा भारती के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए ऐसा वातावरण बनाना आवश्यक है, जिसमें महिलाएं स्वाभाविक रूप से सशक्त बन सकें। अनीता मांडविया ने कहा कि यह दौड़ समाज को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मधुप तिवारी ने कहा कि सेवा भारती के महिलाओं एवं समाज के सशक्तिकरण की दिशा में अविस्मरणीय कार्य कर रही है। योगेश्वर दत्त ने कहा, "आज की नारी अब अबला नहीं, सबला बन चुकी है। हमें उनके मार्ग में बाधा बनने के बजाय उनके रास्तों को मजबूत करना चाहिए।" पैरा ओलंपियन प्रीति पाल और शतरंज खिलाड़ी वंतिका अग्रवाल ने भी उपस्थित जनसमूह को प्रेरित करते हुए लड़कियों को अपने सपनों को निडरता से आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। वहीं आर.जे. रॉकी ने भी प्रतिभागियों का भरपूर उत्साहवर्धन किया।विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों का समर्थनइस आयोजन को देश की कई प्रतिष्ठित हस्तियों का समर्थन प्राप्त हुआ, जिनमें शामिल हैं: अर्चना पाठक, सॉलिसिटर जनरल, ऐश्वर्या भाटी जी, अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल, सुमौनी रॉय, अभिनेत्री, पी.टी. ऊषा, अध्यक्ष, भारतीय ओलंपिक संघ, अदनान सामी, विशाल डडलानी, सुसोनल चौहान, सोनू निगम, विशाल मिश्रा (गायक व संगीतकार), रेखा गुप्ता, मुख्यमंत्री, दिल्ली, सत्य प्रकाश सांगवान, अध्यक्ष, पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया, क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग और शिखर धवन, संजय अरोड़ा, पुलिस आयुक्त, दिल्लीसेवा भारती अध्यक्ष रमेश अग्रवाल ने कहा, 'हम भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में तो प्रयासरत हैं ही, साथ ही सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्र में भी इसे वैश्विक नेतृत्व प्रदान करने का प्रयास कर रहे हैं। ‘Run for a Girl Child’ के माध्यम से हम वंचित और सुविधासंपन्न वर्गों को एक साझा मंच पर लाकर महिला सशक्तिकरण और समावेशन का संदेश दे रहे हैं।'सेवा भारती की सचिव एवं कार्यक्रम संयोजिका निधि आहूजा ने कहा, 'दिल्ली के सेवा बस्तियों, पेशेवर धावकों और युवाओं से जिस तरह का उत्साह दिखाया, वह हमारे प्रयासों को बल देता है। यह दौड़ हमारे व्यापक अभियान का हिस्सा है—हमने सेवा बस्तियों में 153 किशोरी विकास केंद्र स्थापित किए हैं और हमारा लक्ष्य 1 लाख से अधिक बालिकाओं तक शिक्षा, स्वास्थ्य और कौशल विकास की सेवाएं पहुंचाने का है।" सेवा भारती के महासचिव सुशील गुप्ता ने सभी प्रतिभागियों, स्वयंसेवकों और समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था समाज के बुद्धिजीवियों और परोपकारी व्यक्तियों के सहयोग से स्वास्थ्य, शिक्षा, आत्मनिर्भरता और महिला सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में अपने प्रयासों को निरंतर आगे बढ़ाती रहेगी।'

PNSPNS
Apr 14, 2025 - 15:53
 0
5,000 से अधिक धावकों ने ‘Run for a Girl Child’ में भाग लेकर महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया
नई दिल्ली। सेवा भारती दिल्ली द्वारा आयोजित "Run for a Girl Child" मैराथन का आज जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में सफल आयोजन किया गया। इस आयोजन में 5000 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लेकर महिला सशक्तिकरण और किशोरी विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एकजुटता दिखाई। यह कार्यक्रम दिल्ली की सेवा बस्तियों से आई महिलाओं और युवतियों के साथ-साथ बॉलीवुड, खेल, व्यवसाय, शिक्षा, प्रशासन एवं समाज सेवा से जुड़े प्रतिष्ठित लोगों की सहभागिता का साक्षी बना।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 5:00 बजे दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसे प्रदीप जोशी, अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, संगीता सक्सेना, समाजसेविका एवं उपराज्यपाल दिल्ली की धर्मपत्नी, अनीता मांडविया, समाजसेवी एवं केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया की धर्मपत्नी, मधुप तिवारी, विशेष आयुक्त, दिल्ली पुलिस,  योगेश्वर दत्त, ओलंपिक पदक विजेता, सुप्रीति पाल, पैरा ओलंपिक पदक विजेता, तथा रमेश अग्रवाल, अध्यक्ष, सेवा भारती द्वारा संपन्न किया गया।

मैराथन की तीन श्रेणियाँ रहीं:
• 10 किलोमीटर (टाइम रन)
• 5 किलोमीटर (फन रन)
• 3 किलोमीटर (फन रन)

कार्यक्रम की शुरुआत ज़ुम्बा, संगीत, जोकर एक्ट, सेवाधाम विद्यालय के छात्रों द्वारा योग प्रदर्शन के साथ हुई, जिससे आयोजन का माहौल ऊर्जा, उत्साह और सामाजिक समरसता से भर गया।

प्रदीप जोशी ने युवाओं से समाज के विकास में सक्रिय भागीदारी का आह्वान करते हुए कहा कि समाज का विकास ही राष्ट्र की प्रगति का आधार है। संगीता सक्सेना ने सेवा भारती के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए ऐसा वातावरण बनाना आवश्यक है, जिसमें महिलाएं स्वाभाविक रूप से सशक्त बन सकें। अनीता मांडविया ने कहा कि यह दौड़ समाज को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मधुप तिवारी ने कहा कि सेवा भारती के महिलाओं एवं समाज के सशक्तिकरण की दिशा में अविस्मरणीय कार्य कर रही है। योगेश्वर दत्त ने कहा, "आज की नारी अब अबला नहीं, सबला बन चुकी है। हमें उनके मार्ग में बाधा बनने के बजाय उनके रास्तों को मजबूत करना चाहिए।" पैरा ओलंपियन प्रीति पाल और शतरंज खिलाड़ी वंतिका अग्रवाल ने भी उपस्थित जनसमूह को प्रेरित करते हुए लड़कियों को अपने सपनों को निडरता से आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। वहीं आर.जे. रॉकी ने भी प्रतिभागियों का भरपूर उत्साहवर्धन किया।

विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों का समर्थन
इस आयोजन को देश की कई प्रतिष्ठित हस्तियों का समर्थन प्राप्त हुआ, जिनमें शामिल हैं: अर्चना पाठक, सॉलिसिटर जनरल, ऐश्वर्या भाटी जी, अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल, सुमौनी रॉय, अभिनेत्री, पी.टी. ऊषा, अध्यक्ष, भारतीय ओलंपिक संघ, अदनान सामी, विशाल डडलानी, सुसोनल चौहान, सोनू निगम, विशाल मिश्रा (गायक व संगीतकार), रेखा गुप्ता, मुख्यमंत्री, दिल्ली, सत्य प्रकाश सांगवान, अध्यक्ष, पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया, क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग और शिखर धवन, संजय अरोड़ा, पुलिस आयुक्त, दिल्ली

सेवा भारती अध्यक्ष रमेश अग्रवाल ने कहा, 'हम भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में तो प्रयासरत हैं ही, साथ ही सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्र में भी इसे वैश्विक नेतृत्व प्रदान करने का प्रयास कर रहे हैं। ‘Run for a Girl Child’ के माध्यम से हम वंचित और सुविधासंपन्न वर्गों को एक साझा मंच पर लाकर महिला सशक्तिकरण और समावेशन का संदेश दे रहे हैं।'

सेवा भारती की सचिव एवं कार्यक्रम संयोजिका निधि आहूजा ने कहा, 'दिल्ली के सेवा बस्तियों, पेशेवर धावकों और युवाओं से जिस तरह का उत्साह दिखाया, वह हमारे प्रयासों को बल देता है। यह दौड़ हमारे व्यापक अभियान का हिस्सा है—हमने सेवा बस्तियों में 153 किशोरी विकास केंद्र स्थापित किए हैं और हमारा लक्ष्य 1 लाख से अधिक बालिकाओं तक शिक्षा, स्वास्थ्य और कौशल विकास की सेवाएं पहुंचाने का है।" सेवा भारती के महासचिव सुशील गुप्ता ने सभी प्रतिभागियों, स्वयंसेवकों और समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था समाज के बुद्धिजीवियों और परोपकारी व्यक्तियों के सहयोग से स्वास्थ्य, शिक्षा, आत्मनिर्भरता और महिला सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में अपने प्रयासों को निरंतर आगे बढ़ाती रहेगी।'

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow