13 साल से कम उम्र वाले बच्चों का भी होगा वॉट्सऐप अकाउंट, Meta ने शुरू कर दी नई सुविधा, देखें पूरी जानकारी

मेटा के स्वामित्व वाले मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप ने 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए अभिभावक नियंत्रित खाते शुरू करने की घोषणा की है। इशके तहत पेरेंट्स की कड़ी निगरानी में छोटे बच्चों को इस मंच का इस्तेमाल करने की अनुमति दी जाएगी। ये कदम वॉट्सऐप की नीति में एक अहम बदलाव माना जा रहा है, क्योंकि अब तक इस मंच के इस्तेमाल के लिए कम से कम आयु सीमा 13 वर्ष रखी गई थी। वॉट्सऐप ने अपने ब्लॉग में कहा कि परिवारों और विशेषज्ञों से मिले सुझावों के अधार पर अभिभावक नियंत्रित खातों की नई व्यवस्था शुरू की जा रही है। इसके तहत माता-पिता या अभिभावक छोटे बच्चों के लिए वॉट्सऐप खाता बना सकेंगे और उनके उपयोग को केवल संदेश भेजने या कॉल करने तक सीमित कर सकेंगे। कंपनी के अनुसार, अभिभावक बच्चों की संपर्क सूची नियंत्रित कर सकेंगे, हालांकि संदेशों की सामग्री एंड टू एंड एन्क्रिप्शन से सुरक्षित रहेगी। अभिभावक कर सकेंगे कंट्रोलनई नियंत्रण व्यवस्था और अन्य सेटिंग को अभिभावक पिन के माध्यम से सुरक्षित किया जाएगा और केवल माता-पिता ही गोपनीयता संबंधी सेटिंग को देख या बदल सकेंगे। इसका मतलब है कि वॉट्सऐप खाता भले ही बच्चों के नाम पर खोला जा रहा है लेकिन इसका पूरा कंट्रोल पैरेंट के हाथ में होगा। अकाउंट में कोई भी सेटिंग पैरेंट ही कर सकेंगे, जबकि बच्चों को सिर्फ इसके इस्तेमाल की छूट दी जाएगी, कंपनी ने बताया कि ये सुविधा फिलहाल चरणबद्ध तरीके से शुरू की जा रही है।

PNSPNS
Mar 13, 2026 - 22:46
 0
13 साल से कम उम्र वाले बच्चों का भी होगा वॉट्सऐप अकाउंट, Meta ने शुरू कर दी नई सुविधा, देखें पूरी जानकारी
मेटा के स्वामित्व वाले मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप ने 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए अभिभावक नियंत्रित खाते शुरू करने की घोषणा की है। इशके तहत पेरेंट्स की कड़ी निगरानी में छोटे बच्चों को इस मंच का इस्तेमाल करने की अनुमति दी जाएगी। ये कदम वॉट्सऐप की नीति में एक अहम बदलाव माना जा रहा है, क्योंकि अब तक इस मंच के इस्तेमाल के लिए कम से कम आयु सीमा 13 वर्ष रखी गई थी। 

वॉट्सऐप ने अपने ब्लॉग में कहा कि परिवारों और विशेषज्ञों से मिले सुझावों के अधार पर अभिभावक नियंत्रित खातों की नई व्यवस्था शुरू की जा रही है। इसके तहत माता-पिता या अभिभावक छोटे बच्चों के लिए वॉट्सऐप खाता बना सकेंगे और उनके उपयोग को केवल संदेश भेजने या कॉल करने तक सीमित कर सकेंगे। कंपनी के अनुसार, अभिभावक बच्चों की संपर्क सूची नियंत्रित कर सकेंगे, हालांकि संदेशों की सामग्री एंड टू एंड एन्क्रिप्शन से सुरक्षित रहेगी।

 अभिभावक कर सकेंगे कंट्रोल
नई नियंत्रण व्यवस्था और अन्य सेटिंग को अभिभावक पिन के माध्यम से सुरक्षित किया जाएगा और केवल माता-पिता ही गोपनीयता संबंधी सेटिंग को देख या बदल सकेंगे। इसका मतलब है कि वॉट्सऐप खाता भले ही बच्चों के नाम पर खोला जा रहा है लेकिन इसका पूरा कंट्रोल पैरेंट के हाथ में होगा। अकाउंट में कोई भी सेटिंग पैरेंट ही कर सकेंगे, जबकि बच्चों को सिर्फ इसके इस्तेमाल की छूट दी जाएगी, कंपनी ने बताया कि ये सुविधा फिलहाल चरणबद्ध तरीके से शुरू की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow