10 Places To Visit In Ujjain​: महाकाल से कालभैरव तक, इन 10 जगहों पर बिखेरें अध्यात्म और इतिहास का जादू

मध्य प्रदेश का उज्जैन शहर न सिर्फ धार्मिक महत्व रखता है, बल्कि इसका सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहलू भी बेहद खास है। उज्जैन में मंदिर, घाट, संग्रहालय और कई ऐसे फेमस स्थल हैं, जो हर पर्यटक को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। अगर आप भी उज्जैन की यात्रा करने की सोच रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। क्योंकि आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको 10 ऐसी शानदार और प्रसिद्ध जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप उज्जैन यात्रा के दौरान एक्सप्लोर कर सकते हैं। आप यहां पर अपने परिवार के साथ घूमने के लिए आ सकते हैं।महाकालेश्वर मंदिरभगवान शिव को समर्पित यह मंदिर भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। इसको स्वयंभू लिंग माना जाता है। स्वयंभू का अर्थ है कि यह प्राकृतिक रूप से प्रकट हुआ है। यह उज्जैन का सबसे प्रमुख मंदिर है और हर श्रद्धालु की पहली पसंद होता है। इस मंदिर में दर्शन के लिए आप सुबह 04:00 बजे से लेकर रात 11:00 बजे तक है।श्रीराम घाटशिप्रा नदी के किनारे स्थित यह घाट धार्मिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण है। यहां पर 12 साल में कुंभ मेला लगता है। लोग यहां पर स्नान करके पवित्र होते हैं और यह स्थान काफी शांतिपूर्ण भी हैं। यह घाट 24 घंटे खुला रहता है।हरसिद्धि माता मंदिरयह मंदिर देवी शक्ति को समर्पित है और भारत के 51 शक्तिपीठों में शामिल है। यह मंदिर महाकाल मंदिर के पास स्थित है और खासकर मां के भक्तों के लिए यह विशेष स्थान रखता है। इस मंदिर में दर्शन का समय सुबह 05:00 बजे से शाम 07:00 बजे तक है।काल भैरव मंदिरभगवान शिव के रौद्र रूप काल भैरव को यह मंदिर समर्पित है। यह मंदिर तांत्रिक और शैव साधकों के लिए खास महत्व रखता है। उज्जैन से करीब 4 किमी दूर है। इस मंदिर में दर्शन करने का समय सुबह 06:00 से लेकर रात 09:00 बजे तक है।त्रिवेणी संग्रहालयअगर आप इतिहास में रुचि रखते हैं, तो आपको इस संग्रहालय को जरूर देखना चाहिए। यहां प्राचीन और मध्यकालीन वस्तुएं रखी हैं, जिनको आप देख सकती हैं। यह उज्जैन की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है। इस संग्रहालय में आप सुबह 08:00 बजे से लेकर रात 10:00 बजे तक घूम सकते हैं।जंतर-मंतर18वीं सदी में महाराजा जय सिंह द्वारा यह खगोलीय वैधशाला बनाई गई थी। यह भारत की 5 प्रमुख वैधशालाओं में से एक है और यह वैधशाला वैज्ञानिक दृष्टि से बहुत खास है। इस जंतर-मंतर में आप सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम 05:30 बजे तक जा सकते हैं।महाकाल लोकमहाकाल मंदिर के पास बना यह महाकाल लोग भगवान शिव की मूर्तियों और चित्रों से सजा है। यहां पर आना आपको एक शानदार धार्मिक अनुभव देता है। यहां पर जाने का समय सुबह 06:00 बजे से लेकर रात 09:30 बजे तक है।इस्कॉन मंदिरइस्कॉन मंदिर भगवान श्रीकृष्ण और देवी राधा को समर्पित है। यहां पर भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रम होते रहते हैं। मंदिर की वास्तुकला भी देखने लायक होती है। इस मंदिर में दर्शन का समय सुबह 04:30 बजे से लेकर रात 09:15 तक है।भारत माता मंदिरयह मंदिर भारत माता को समर्पित है। यहां पर किसी देवी-देवता की नहीं बल्कि देशभक्ति की भावना दिखाई जाती है। मंदिर के अंदर आपको पुराने भारत का नक्शा देखने को मिलेगा। भारत माता मंदिर में दर्शन का समय सुबह 08:00 बजे से शाम के 08:00 बजे तक है।गढ़कालिका माता मंदिरगढ़कालिका मंदिर मां कालिका को समर्पित है। यह मंदिर क्षिप्रा नदी के किनारे स्थित है। यहां पर भक्त बड़े श्रद्धा-भाव के साथ मां कालिका की पूजा करते हैं। इस मंदिर में सुबह 06:00 बजे से लेकर रात 09:00 बजे तक दर्शन के लिए जा सकते हैं।

PNSPNS
Dec 2, 2025 - 10:40
 0
10 Places To Visit In Ujjain​: महाकाल से कालभैरव तक, इन 10 जगहों पर बिखेरें अध्यात्म और इतिहास का जादू
मध्य प्रदेश का उज्जैन शहर न सिर्फ धार्मिक महत्व रखता है, बल्कि इसका सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहलू भी बेहद खास है। उज्जैन में मंदिर, घाट, संग्रहालय और कई ऐसे फेमस स्थल हैं, जो हर पर्यटक को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। अगर आप भी उज्जैन की यात्रा करने की सोच रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। क्योंकि आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको 10 ऐसी शानदार और प्रसिद्ध जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप उज्जैन यात्रा के दौरान एक्सप्लोर कर सकते हैं। आप यहां पर अपने परिवार के साथ घूमने के लिए आ सकते हैं।

महाकालेश्वर मंदिर

भगवान शिव को समर्पित यह मंदिर भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। इसको स्वयंभू लिंग माना जाता है। स्वयंभू का अर्थ है कि यह प्राकृतिक रूप से प्रकट हुआ है। यह उज्जैन का सबसे प्रमुख मंदिर है और हर श्रद्धालु की पहली पसंद होता है। इस मंदिर में दर्शन के लिए आप सुबह 04:00 बजे से लेकर रात 11:00 बजे तक है।

श्रीराम घाट

शिप्रा नदी के किनारे स्थित यह घाट धार्मिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण है। यहां पर 12 साल में कुंभ मेला लगता है। लोग यहां पर स्नान करके पवित्र होते हैं और यह स्थान काफी शांतिपूर्ण भी हैं। यह घाट 24 घंटे खुला रहता है।

हरसिद्धि माता मंदिर

यह मंदिर देवी शक्ति को समर्पित है और भारत के 51 शक्तिपीठों में शामिल है। यह मंदिर महाकाल मंदिर के पास स्थित है और खासकर मां के भक्तों के लिए यह विशेष स्थान रखता है। इस मंदिर में दर्शन का समय सुबह 05:00 बजे से शाम 07:00 बजे तक है।

काल भैरव मंदिर

भगवान शिव के रौद्र रूप काल भैरव को यह मंदिर समर्पित है। यह मंदिर तांत्रिक और शैव साधकों के लिए खास महत्व रखता है। उज्जैन से करीब 4 किमी दूर है। इस मंदिर में दर्शन करने का समय सुबह 06:00 से लेकर रात 09:00 बजे तक है।

त्रिवेणी संग्रहालय

अगर आप इतिहास में रुचि रखते हैं, तो आपको इस संग्रहालय को जरूर देखना चाहिए। यहां प्राचीन और मध्यकालीन वस्तुएं रखी हैं, जिनको आप देख सकती हैं। यह उज्जैन की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है। इस संग्रहालय में आप सुबह 08:00 बजे से लेकर रात 10:00 बजे तक घूम सकते हैं।

जंतर-मंतर

18वीं सदी में महाराजा जय सिंह द्वारा यह खगोलीय वैधशाला बनाई गई थी। यह भारत की 5 प्रमुख वैधशालाओं में से एक है और यह वैधशाला वैज्ञानिक दृष्टि से बहुत खास है। इस जंतर-मंतर में आप सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम 05:30 बजे तक जा सकते हैं।

महाकाल लोक

महाकाल मंदिर के पास बना यह महाकाल लोग भगवान शिव की मूर्तियों और चित्रों से सजा है। यहां पर आना आपको एक शानदार धार्मिक अनुभव देता है। यहां पर जाने का समय सुबह 06:00 बजे से लेकर रात 09:30 बजे तक है।

इस्कॉन मंदिर

इस्कॉन मंदिर भगवान श्रीकृष्ण और देवी राधा को समर्पित है। यहां पर भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रम होते रहते हैं। मंदिर की वास्तुकला भी देखने लायक होती है। इस मंदिर में दर्शन का समय सुबह 04:30 बजे से लेकर रात 09:15 तक है।

भारत माता मंदिर

यह मंदिर भारत माता को समर्पित है। यहां पर किसी देवी-देवता की नहीं बल्कि देशभक्ति की भावना दिखाई जाती है। मंदिर के अंदर आपको पुराने भारत का नक्शा देखने को मिलेगा। भारत माता मंदिर में दर्शन का समय सुबह 08:00 बजे से शाम के 08:00 बजे तक है।

गढ़कालिका माता मंदिर

गढ़कालिका मंदिर मां कालिका को समर्पित है। यह मंदिर क्षिप्रा नदी के किनारे स्थित है। यहां पर भक्त बड़े श्रद्धा-भाव के साथ मां कालिका की पूजा करते हैं। इस मंदिर में सुबह 06:00 बजे से लेकर रात 09:00 बजे तक दर्शन के लिए जा सकते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow