मुंबई में लापता युवती का शव समुद्र में मिला

मुंबई शहर से लापता 19 वर्षीय युवती का शव सोमवार को दक्षिण मुंबई के कफ परेड क्षेत्र के समीप अरब सागर में मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि शव सुबह प्रिंसेस रोड के पीछे किनारे पर बहकर आ गया और बाद में उसे पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि युवती दक्षिण मुंबई के मच्छीमार नगर में रहती थी और रविवार सुबह अपने घर से लापता हो गई थी। उसके माता-पिता ने कफ परेड पुलिस थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने बताया कि महिला की मौत की जांच जारी है।

PNSPNS
Aug 26, 2025 - 04:30
 0
मुंबई में लापता युवती का शव समुद्र में मिला

मुंबई शहर से लापता 19 वर्षीय युवती का शव सोमवार को दक्षिण मुंबई के कफ परेड क्षेत्र के समीप अरब सागर में मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि शव सुबह प्रिंसेस रोड के पीछे किनारे पर बहकर आ गया और बाद में उसे पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया।

उन्होंने बताया कि युवती दक्षिण मुंबई के मच्छीमार नगर में रहती थी और रविवार सुबह अपने घर से लापता हो गई थी। उसके माता-पिता ने कफ परेड पुलिस थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने बताया कि महिला की मौत की जांच जारी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow