पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में पिकअप वैन पलटने से तीन लोगों की मौत, कई घायल

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में सोमवार को एक पिकअप वैन के पलट जाने से तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना जिले के नागराकाटा प्रखंड के अपर गाठिया इलाके में हुई। उन्होंने बताया कि यह वाहन चाय बागान के मजदूरों को लेकर खेरकाटा से गाठिया जा रहा था। मृतकों की पहचान मोनिशा माझी (25), मोनिशा खालको (18) और सुंदर माझी (33) के रूप में हुई है। दुर्घटना में 12 से अधिक लोग घायल हुए हैं और उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने बताया कि कम से कम दो घायलों को उनकी गंभीर हालत को देखते हुए गहन चिकित्सा इकाई में स्थानांतरित किया गया है।

PNSPNS
Aug 26, 2025 - 04:30
 0
पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में पिकअप वैन पलटने से तीन लोगों की मौत, कई घायल

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में सोमवार को एक पिकअप वैन के पलट जाने से तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना जिले के नागराकाटा प्रखंड के अपर गाठिया इलाके में हुई। उन्होंने बताया कि यह वाहन चाय बागान के मजदूरों को लेकर खेरकाटा से गाठिया जा रहा था। मृतकों की पहचान मोनिशा माझी (25), मोनिशा खालको (18) और सुंदर माझी (33) के रूप में हुई है।

दुर्घटना में 12 से अधिक लोग घायल हुए हैं और उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने बताया कि कम से कम दो घायलों को उनकी गंभीर हालत को देखते हुए गहन चिकित्सा इकाई में स्थानांतरित किया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow