उत्तरकाशी आपदा: बोले सीएम धामी, स्यानाचट्टी में पानी निकासी के हर संभव प्रयास हो रहे, जल आयोग कर रहा निगरानी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन से स्यानाचट्टी के हालात की जानकारी ली। उन्होंने कुपड़ा गांव में मलबा आने के कारण बनी झील से जल निकासी के लिए जिला प्रशासन के साथ समन्वय कर जल्द जरूरी कदम उठाने को कहा।
What's Your Reaction?