सूडान: अल फ़शर के अस्पताल में कथित जनसंहार में 460 लोगों की मौत
सूडान में, त्वरित समर्थन बल (RSF) के लड़ाकों द्वारा किए गए सामूहिक अत्याचारों की भयावह कहानियाँ लगातार सामने आ रही हैं, साथ ही सूडान के उत्तरी दारफ़ूर के अल फ़शर शहर से हज़ारों लोग पलायन कर गए हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने अल फ़शर के सऊदी प्रसूति अस्पताल में, 460 मरीज़ों और उनके साथियों की हत्या कर दिए जाने की ख़बरों पर गहरा क्षोभ और आश्चर्य व्यक्त किया है.
What's Your Reaction?