‘सब कुछ तबाह हो गया’: वेनेज़ुएला में खेल परिसर बना भूकम्प पीड़ितों का आश्रय
जहाँ कभी बच्चे बेसबॉल का अभ्यास करते थे, वहाँ अब भूकम्प से विस्थापित परिवार तिरपाल के नीचे रातें बिता रहे हैं. वेनेज़ुएला के मध्य तट पर स्थित प्लाया ग्रांदे स्टेडियम को आपात आश्रय में बदल दिया गया है. यहाँ वे लोग रह रहे हैं, जिनके घर 24 जून के विनाशकारी भूकम्पों में तबाह हो गए हैं या जिनके लिए अभी अपने घर लौटना सुरक्षित नहीं है.
What's Your Reaction?