Algeria के स्टार फुटबॉलर Riyad Mahrez का सफर खत्म, World Cup के बाद किया Retirement का ऐलान

अल्जीरिया के विश्व कप से बाहर होने के बाद उसके स्टार खिलाड़ी रियाद महरेज़ ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास ले लिया। अल्जीरिया विश्व कप के राउंड ऑफ़ 32 में स्विट्जरलैंड से 2-0 से हार गया था। महरेज़ ने कहा, ‘‘करियर में उतार चढ़ाव होना स्वाभाविक है। मैंने कुछ अच्छे तो कुछ बुरे दौर भी देखे लेकिन बचपन से ही अल्जीरिया का प्रतिनिधित्व करना मेरा सपना रहा। अपने देश के लिए खेलना मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान और गर्व की बात है। अब नई पीढ़ी को मौका देने का समय है।’’ सऊदी अरब में अल-अहली के लिए खेलने वाले महरेज़ का क्लब और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार करियर रहा है। इस 35 वर्षीय फॉरवर्ड ने अल्जीरिया की तरफ से 119 मैच खेले जिसमें उन्होंने 40 गोल किए।

PNSPNS
Jul 6, 2026 - 12:57
 0
Algeria के स्टार फुटबॉलर Riyad Mahrez का सफर खत्म, World Cup के बाद किया Retirement का ऐलान

अल्जीरिया के विश्व कप से बाहर होने के बाद उसके स्टार खिलाड़ी रियाद महरेज़ ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास ले लिया। अल्जीरिया विश्व कप के राउंड ऑफ़ 32 में स्विट्जरलैंड से 2-0 से हार गया था। महरेज़ ने कहा, ‘‘करियर में उतार चढ़ाव होना स्वाभाविक है। मैंने कुछ अच्छे तो कुछ बुरे दौर भी देखे लेकिन बचपन से ही अल्जीरिया का प्रतिनिधित्व करना मेरा सपना रहा।

अपने देश के लिए खेलना मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान और गर्व की बात है। अब नई पीढ़ी को मौका देने का समय है।’’ सऊदी अरब में अल-अहली के लिए खेलने वाले महरेज़ का क्लब और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार करियर रहा है। इस 35 वर्षीय फॉरवर्ड ने अल्जीरिया की तरफ से 119 मैच खेले जिसमें उन्होंने 40 गोल किए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow