लंदन में बढ़ा भारत का मान, मंत्री Piyush Goyal को मिला प्रतिष्ठित Britain-India Award

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल को ‘ब्रिटेन-भारत संबंधों के उन्नयन में असाधारण नेतृत्व दिखाने’ के लिए यहां एक समारोह में सम्मानित किया गया। इस समारोह में दोनों देशों की मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर बातचीत करने वाली टीमों को भी सम्मानित किया गया। इंडिया ग्लोबल फोरम (आईजीएफ) के ‘यूके-इंडिया अवार्ड्स 2026’ की बृहस्पतिवार को दसवीं वर्षगांठ मनाई गई। इस मौके पर ‘भारत-यूके व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौते’ (सीईटीए) के लिए खुशी मनाई गई, जो 15 जुलाई से लागू होने वाला है। विशेष पुरस्कार लेते समय गोयल के साथ मंच पर ब्रिटेन के उनके समकक्ष मंत्री पीटर काइल और आईजीएफ के संस्थापक मनोज लाडवा भी मौजूद थे। गोयल ने इस मौके पर कहा, ‘‘मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि यह सफल होगा और यह सीईटीए भविष्य में कई अन्य मुक्त व्यापार समझौतों के लिए एक आदर्श बनेगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह केवल शुल्क और मूल संबंधी नियमों के बारे में नहीं है, न ही यह केवल वस्तुओं और सेवाओं के बारे में है, यह तकनीक, शिक्षा, संस्कृति और कला के क्षेत्रों में सहयोग के बारे में है। इसका उद्देश्य दोनों देशों की बेहतरीन खूबियों को एक-दूसरे तक पहुंचाना है।’’ गोयल ने कहा, ‘‘यह एक निष्पक्ष, न्यायसंगत और बहुत संतुलित समझौता है। हो सकता है कि हमने हर वाक्य और हर एक उत्पाद पर बहस की हो, लेकिन निष्पक्षता और आपसी समझ की भावना के साथ, एक-दूसरे के हितों और चिंताओं का ध्यान रखते हुए ऐसा किया। इसलिए, मैं उन वार्ताकार टीमों की सराहना करना चाहता हूं जिन्होंने वर्षों तक कड़ी मेहनत की है।’’ सीईटीए को लागू करने संबंधी तैयारियों का जायजा लेने के लिए तीन दिन की ब्रिटेन यात्रा पर आए गोयल ने इससे पहले एक स्वागत समारोह में भाग लिया, जिसमें भारत और ब्रिटेन दोनों देशों के उद्यमियों और निवेशकों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।

PNSPNS
Jun 28, 2026 - 16:40
 0
लंदन में बढ़ा भारत का मान, मंत्री Piyush Goyal को मिला प्रतिष्ठित Britain-India Award

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल को ‘ब्रिटेन-भारत संबंधों के उन्नयन में असाधारण नेतृत्व दिखाने’ के लिए यहां एक समारोह में सम्मानित किया गया। इस समारोह में दोनों देशों की मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर बातचीत करने वाली टीमों को भी सम्मानित किया गया। इंडिया ग्लोबल फोरम (आईजीएफ) के ‘यूके-इंडिया अवार्ड्स 2026’ की बृहस्पतिवार को दसवीं वर्षगांठ मनाई गई। इस मौके पर ‘भारत-यूके व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौते’ (सीईटीए) के लिए खुशी मनाई गई, जो 15 जुलाई से लागू होने वाला है।

विशेष पुरस्कार लेते समय गोयल के साथ मंच पर ब्रिटेन के उनके समकक्ष मंत्री पीटर काइल और आईजीएफ के संस्थापक मनोज लाडवा भी मौजूद थे। गोयल ने इस मौके पर कहा, ‘‘मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि यह सफल होगा और यह सीईटीए भविष्य में कई अन्य मुक्त व्यापार समझौतों के लिए एक आदर्श बनेगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह केवल शुल्क और मूल संबंधी नियमों के बारे में नहीं है, न ही यह केवल वस्तुओं और सेवाओं के बारे में है, यह तकनीक, शिक्षा, संस्कृति और कला के क्षेत्रों में सहयोग के बारे में है। इसका उद्देश्य दोनों देशों की बेहतरीन खूबियों को एक-दूसरे तक पहुंचाना है।’’

गोयल ने कहा, ‘‘यह एक निष्पक्ष, न्यायसंगत और बहुत संतुलित समझौता है। हो सकता है कि हमने हर वाक्य और हर एक उत्पाद पर बहस की हो, लेकिन निष्पक्षता और आपसी समझ की भावना के साथ, एक-दूसरे के हितों और चिंताओं का ध्यान रखते हुए ऐसा किया। इसलिए, मैं उन वार्ताकार टीमों की सराहना करना चाहता हूं जिन्होंने वर्षों तक कड़ी मेहनत की है।’’ सीईटीए को लागू करने संबंधी तैयारियों का जायजा लेने के लिए तीन दिन की ब्रिटेन यात्रा पर आए गोयल ने इससे पहले एक स्वागत समारोह में भाग लिया, जिसमें भारत और ब्रिटेन दोनों देशों के उद्यमियों और निवेशकों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow