यूक्रेन: आम लोगों, ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर हमले, 'अनुचित व पूर्ण रूप से अस्वीकार्य'
यूक्रेन में आम नागरिकों व बुनियादी प्रतिष्ठानों को निशाना बनाकर किए गए हमले, अन्तरराष्ट्रीय मानवतावादी क़ानून का उल्लंघन हैं. वे पूर्ण रूप से अस्वीकार्य हैं और उन्हें तुरन्त रोका जाना होगा. राजनैतिक एवं शान्तिनिर्माण मामलों के लिए यूएन अवर महासचिव रोज़मैरी डीकार्लो ने सुरक्षा परिषद की बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह युद्ध कभी शुरू ही नहीं होना चाहिए था और अब इस पर जल्द से जल्द विराम लगाया जाना होगा.
What's Your Reaction?